* अंजीर कें फ़ायदे *
अंजीर को सुपरफूड भी कहा जाता हैं।
गर्मियों के मौसम मेें अंजीर का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। अंजीर को अंग्रेजी में फिग कहा जाता है। अंजीर स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। अंजीर का रंग हल्का पीला होता है, पर पकने के बाद गहरा सुनहरा हो जाता है। अंजीर में पोटेशियम, कैल्शियम और विटामिन भरपूर मात्रा में पाये जाते है। अंजीर के सेवन से कब्ज और गैस की समस्या में राहत तो मिलती ही है यह शरीर की एनर्जी और इम्यूनिटी को भी बड़ाता है। अंजीर ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। आईए आज हम आपको अंजीर खाने के फायदे बताते हैं।
मोटापा कम करने में सहायक :-
अंजीर के सेवन से मोटापे को कम कर सकते है। फाइबर हमारी डाइट का जरूरी हिस्सा है। अंजीर में पाया जाने वाला हाई फाइबर वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। सूखे अंजीर में फैट की मात्रा बहुत कम पायी जाती है, अतः इसका सेवन कर बढ़े हुए वजन को कम करने में मदद मिल सकती है। एक मुट्ठी भर अंजीर खाने से आपका पेट देर तक भरा रह सकता है, इसके सेवन से ओवरइटिंग पर भी काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। अंजीर की हर तीन सर्विंग में 4-5 ग्राम फाइबर होता है, जिससे आप को भूख नहीं लगती ओर आप खाना कम खाते हैं। यह कैंसर और टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को भी कम करता है। वजन कम करने के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है।
त्वचा समंबन्धी समस्याओं के लिए फायदे मंद :-
अंजीर में पाए जाने वाले कई विटामिन, एंटीआॅक्सिडेंट और मिनरल आपकी स्किन का बैलेंस करते हैं। अंजीर का खाज-खुजली और स्किन की अन्य समस्याओं में घरेलू उपचार के तौर पर इस्तेमाल किया जाता रहा है। आपस्किन से जुड़ी कई समस्याओं जैसे एग्जिमा, विटिलिगो और सोरायसिस आदि में अंजीर का सेवन लाभकारी हो सकता है। ताजे अंजीर को चेहरे पर भी लगाया जा सकता है, इसके लिए ताजे अंजीर को मैश कर दें और सर्कुलर मोशन में चेहरे पर लगाएं। माॅइच्श्रराइजिंग के लिए एक योगर्ट इसमें मिला कर इसे 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगाए ओर फिर हल्के र्गम पानी से चेहरे को धो ले इससे आपकी त्वचा में निखार आऐगा।
हड्डियों को रक्खे मजबूत :-
अंजीर में कैल्शियम, फास्फोरस, मैगींशियम, पोटेशियम आदि जैसे हड्डियों के पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत हैं। हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए ये सभी पोषक तत्व जरूरी माने जाते हैं। इसका सेवन रात को सोते समय दूध में उबाल कर करने से ज्यादा लाभ मिलता है। हीमोग्लोबिन की कमी भी अंजीर खाने से जल्दी ही पूरी हो जाती है।
शारीरिक कमजोरी को करे दूर :-
अंजीर शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आपको शरीर में अगर कमजोरी महसूस होती है तो इसके लिए रोज 1 अंजीर का सेवन करता। इससे शरीर स्वस्थ होत है। सूखे अंजीर के 1या 2 फलों को रात भर पानी में रख दें, और सुबह खाली पेट खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है।
सांसो से संबंधित रोग :-
जो लोग सांसो से संबंधित रोगों से ग्रस्त हैं, उन्हें अंजीर से फायदा मिल सकता है। ऐसे में अंजीर की कोमल शाखाओं को तोड़कर इसका काढ़ा बना कर रखलें। इस काढ़े का 10से 20 मिली ग्राम सेवन करने से सांसों से संबंधित रागों में फायदा मिलता है। सूखा अंजीर का फल के सेवन से दमा की परेशानी से भी बचा जा सकता है। पुरानी खंासी, बलगम के साथ खून आना जैसे रोगों में अंजीर के पके फल में शहद मिलाकर खाने से आराम मिलता है।
अंजीर के अन्य कुछ लाभ :-
- अंजीर का सेवन करने से मूत्र संबंधी रोग,जैसे पेशाब में र्दद होने जैसे रोगों में लाभ मिलता है।
- अंजीर के सेवन से आंतो के कई विकार जैसे आतों की सूजन आदी में आराम मिलता है।
- अंजीर का रोज एक फल के सेवन से टीबी के रोग में बहुत फायदा मिलता है।
- शरीर में किसी अंग में सूजन होने पर अंजीर को पीस जल में पका कर लगाने से सूजन में आराम मिलता है।
- अंजीर के कच्चे फल के दूध को मस्सों पर लगाने से फायदा होता है।
- अंजीर के दूध को घाव पर लगाने से घाव से आने वाली बदबू खत्म हो जाती हैं।
- अंजीर के फल का सेवन करने से ह्नदय रोगों ( हार्टटेक) जैसे रोगों में फायदा मिलता है।
आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आप जानकारी के लिए दिए गए हैं, और इसे आजमाने से पहले किसी पेशवर डाक्टर या वैघ की सलाह जरूर लें धन्यवाद।