{ आजवाइन के फायदे }
आजवाइन :-
अजवाइन खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। यह केवल खाने का स्वाद ही नहीं बढाती है, बल्कि ये स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। अजवाइन का इस्तेमाल आमतौर पर हर घर में होता है। अजवाइन का सेवन को कई तारीके से किया जा सकता हैं, जैसे कि पानी में डालकर पीना, या सूखा खाना भी आपको अपच और पेट संबंधी समसयाओं से राहत देता है। इसका इस्तेमाल कई प्रकार के व्यंजन बनाने में भी किया जाता है। स्वाद बढाने के साथ-साथ आपकी सेहत ठीक रखने का यह रामबाण नुस्खा हो सकता है। क्या आप भी अजवाइन का सेवन करते हैं ? आइये आज आपको इसके फायदे और नुकसान के बारे में बताते हैं।
सर्दी में जुकाम के लिए फायदेमंद :-
अजवाइन की तासीर गर्म होती है। इसलिए अजवाइन को सर्दी-जुकाम के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अजवाइन में मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं, जो आपको कफ, खांसी और जुकाम से राहत दिलाते हैं। अजवाइन के बीजों में मौजूद 50 प्रतिशत थाइमोल आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है और फ्लू, सर्दी-जुकाम आदि वायरल इंफेक्शन्स से बचाता है। सर्दी-जुकाम होने पर अजवाइन को पानी में उबाल कर या इसका चूर्ण को गर्म पानी के साथ सेवन करने से आराम मिलता हैं। अजवाइन को चबाकर गर्म पानी पीने से खांसी में राहत मिलती है।
गैस और कब्ज के लिए :-
गैस और कब्ज की समस्या बच्चों से लेकर बुजुर्गाें तक किसी को भी हो सकती है। अजवाइन कब्ज की समस्या से लड़ने में आप की सहायता कर सकती है। अजवाइन का गर्म पानी के साथ सेवन करने से आपका पेट बिलकुल साफ होता है, साथ ही पेेट में मौजूद बैक्टीरिया का भी खातमा होता है। अजवाइन पाचन तंत्र को बेहतर करने के लिए भी काफी मददगार होती है। इस में फाइबर की मात्रा पाई जाती है, जो आपके मल को त्यागने में आसान करती है। इसमें मौजूद एंटीस्पास्मोड़िक और कार्मिनेटिव गुण आपके शरीर में गैस के प्रभावों को कम करने में मदद करते हैं। आजवाइन को पीसकर उसमें काला नमक मिलाकर खाने से कब्ज से छुटकारा पाया जा सकता है। र्गम पानी के साथ पीने से पेट फूलना, पेट मे दर्द, कब्ज और पेट संबंधी अनेको समस्याओ में आराम मिलता है। इसमें थाइमोल भी काफी मात्रा में होता हैं, जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की बीमारी को दूर करता है।
अस्थमा के लिए :-
अजवाइन का पानी पीने से हम अस्थमा जैसी बीमारी के लक्षणों को आसानी से कम कर सकते हैं। अजवाइन में एंटीअस्थमा प्रभाव होता है, जिसका सीधा प्रभाव श्रव्सन प्रणाली पर होता है। इससे अस्थमा की समस्या काफी हद तक राहत मिल सकती है।
वजन कम करने के लिए :-
अजवाइन वजन कम करने काफी लाभकारी होती हैं। जैसा की आप जानते है की गर्म पानी पीने से वजन कम होता है, लेकिन इसके साथ अजवाइन मिलाकर लेने से आप अपनी चर्बी को घटा सकते हैं। अजवाइन भूख को कम करती है इस वजह से ये वजन को घटाने में मदद करती है। इसमें मौजूद फाइबर आपके मेटाबाॅलिज्म के स्तर को बेहतर बनााने में मदद करता है। आजवाइन आपके शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को निकालने में सहायक सिद्ध हो सकती हैं। वजन कम करने के लिए आप रोजाना सुबह गर्म पानी के साथ आजवाइन का सेवन कर सकते है, पर ध्यान रहे कि इसकी तासीर गर्म होने के कारण इसे कम मात्रा में ही लेना चाहिए।
कान के लिए फायदेमंद :-
आमतौर पर ठंड़ के मौसम में कान में दर्द होता है ज्यादा तर जब खांसी और सर्दी होती है। यदी आपके कान में अक्सर दर्द रहता है, तो आप 10 ग्राम अजवाइन को 50 ग्राम सरसों के तेल में पका कर छान ले और एक साफ कांच की शीशी में भर कर रखले। इस तेल को आपको रोजाना 2से3 बूंद कान में ड़ालने से आपके कान का दर्द दूर होगा। इसके अलावा अजवाइन को दूध में गर्म करके उसकी कुछ बूंदों को कान में ड़ालनें से कान के दर्द में राहत मिलती है। कान में फोड़े के कारण होने वाले दर्द में आप लहसुन, तिल का तेल और अजवाइन का तेल बराबर मात्रा में ले कर एक मिश्रण तैयार करले। इसके कुछ बूंदों को कान में ड़ालने से जल्द ही राहत मिलती है।
गठिया और जोड़ो के दर्द में :-
अजवाइन में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रोपर्टी अर्थराइटिस की समस्या के लिए फायदे मंद होती हैं। बढ़ती उम्र के साथ गठिया या जोड़ो का दर्द की समस्या आप हो गई है। अजवाइन का इस्तेमाल इसके लिए बहुत फायदे मंद होता है। इसके लिए आप अजवाइन का चूर्ण बनाकर एक पोटली में बांधकर गर्म कर के घुटनों पर दर्द वाले स्थान पर लगाने से दर्द में तुरंत लाभ मिलता हैं। यदि आधा कप अजवाइन के रस में सौंठ मिलाकर सेवन करने से गठिया रोग से छुटकारा पाया जा सकता है।
आजवाइन के अन्य लाभ :-
1- नियमित रूप से इसका सेवन करने से डायबिटीज और दिल संबंधी बीमारियों से बचा जा सकता है।
2- आजवाइन का पानी पीने या चबाने से दांतो का दर्द, मुंह की बदबू व पेट के कीड़े तक मर जाते है।
3- आजवाइन और दही का लेप तैयार कर के मुंहासे, डेड सेल्स पर लगाने से राहत मिलती है। साथ ही साथ त्वचा में भी निखार आता है।
4- आजवाइन और जीरे को मिला कर पीस ले, इसमें चीनी मिलाकर छानकर पिने से एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है।
5- आजवाइन, हींग, आवले का पाउडर और सेंधा नमक मिलकर अच्छी तरह पीसकर इस चूर्ण को सुब्ह-शाम शहद के साथ मिलाकर सेवन करने से खट्टी डकारों से छुटकारा पाया जा सकता हैं।
सर्दी-खांसी के लिए काढ़ा :-
इसके लिए आप एक चम्मच आजवाइन
5 से 10 ग्राम अदरक का पाउडर
2 से 3 तुलसी की पत्तियां, 1 लौंग
5 से 10 ग्राम हल्दी, 3 काली मिर्च
यह सभी समग्र्रीं को एक कप पानी में गुड़ के साथ मिला कर उबाल लें।
इसे छान कर इसका पानी दिन में दो बार एक-एक चम्मच पीने से लाभ होता है।