{ तुलसी एक पवित्र पौधा }
तुलसी को भारतीय संस्कृति में बहुत पवित्र माना जाता है, तुलसी के पौधे को भारत के अधिकतर घर में पूजा जाता है। इस पौधे को घर के दरवाजे पर लगाना शुभ माना जाता है। तुलसी एक औषधीय पौधा है, इस पौधे में अनेकों बिमारियों से लड़ने की क्षमता होती है। इसका उपयोग कई बीमारियों में घरेलू उपचार के तौर पर भी किया जा सकता है। तुलसी के धार्मिक महत्व के कारण यह आप को हर घर में मिल जायेगा। तुलसी की वैसे तो बहुत सी प्रजातियां हैं, उन में सब से ज्यादा महत्व रामा तुलसी और श्यामा तुलसी को दिया जाता है। आइये आपको इसके अनेक फायदे बताते है।
* सर्दी-जुकाम में फायदे :-
मौसम में बदलाव होने पर अक्सर सर्दी-जुकाम, गले में खराश, गले का बैठ जाने जैसी समस्याएं का सामना करना पड़ता है। इसके लिए तुलसी की चाय का प्रयोग कर सकते है। सर्दी-जुकाम होने पर चाय में 3-4 पत्तियां डालकर सेवन रामबाण इलाज है। तुलसी अपने एंटी-माइक्रोबियल गुणों के लिए मानी जाती हैं। रोज सुबह खाली पेट तुलसी का सेवन करने से सर्दी-जुकाम से बचा जा सकता है। गले में खराश जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए तुलसी के रस को हल्के गुनगुने पानी में मिला कर गरारे करने से लाभ मिलता है।
* सिरदर्द से छुटकारा :-
सबसे जरूरी है कि तुलसी का प्रयोग करने का तरीका सही होना चाहिए। एक कप चाय सिरदर्द को आरम पहुँचाने काफी असरदार होती हैं, यदी उस चाय में कुछ पत्ते तुलसी के मिला देने से उसका असर दुगना हो जाता है। तुलसी के गुण सिर का दर्द कम करने में सहायक होते हैं। यदी आप पुराने सिर दर्द से परेशान है, तो तुलसी के तेल की एक-दो बूंदे नाक में ड़ालने से पुराने सिर दर्द और सिर से जुड़े अन्य रोगों को आराम मिलता है। ज्यादा काम करने या अधिक तनाव में सिरदर्द होने पर तुलसी के पत्ते वाली चाय पीने से तुरन्त आराम मिलता है।
* पेट संबंधी समस्याए :-
पेट से जुड़ी कई समस्याओं के लिए तुलसी लाभदायक हो सकती है। रोजआना तुलसी का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र बेहतर होता है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी के साथ 2ग्राम तुलसी के बीज का सेवन करने से लाभ मिलता हैं, कब्ज से राहत मिलती है, और इससे मल त्याग में होने वाली परेशानी से नीजाद मिलती है। तुलसी के पत्तों का सेवन पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं जैसे अपच और अल्सर से राहत मिलती सकती है। वही तुलसी का सेवन एसिड रिफ्लक्स को संतुलित कर आपके पाचन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पीएच लेवल को बैलेंस करता है।
* वजन कम करने में सहायक :-
यदी आप वजन कम करना चाहते है, तो व्यायाम और सही खान-पान के साथ तुलसी के रस का प्रयोग कर के फायदा उठा सकते है। तुलसी पाचन में मदद करने के साथ हानिकारक टाॅक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है, इसी लिए यह आपका वजन कम करने में सहायक हो सकती है। एक शोध के आधार पर कहा गया है कि तुलसी रस के फायदे पूरे शरीर का वजन, बीएमआई और शरीर में इन्सुलिन को नियंत्रित करने में सहायता करती है।
* रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है :-
तुलसी हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस से लड़ती हैं तथा स्वस्थ प्रतिरक्षा कोशिकाओं के निर्माण में मदद करती है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए 20 ग्राम तुलसी के बीजों के चूर्ण में 40 ग्राम मिश्री मिलाकर पीस कर एक काच के जार में रख ले इस मिश्रण का 1ग्राम से 2ग्राम मात्रा में सेवन प्रतिदिन करने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है, साथ ही वात और कफ से जुड़े रोगों से भी मुक्ति मिलती है। एंटी-आक्सीड़ेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण के कारण यह शरीर को विभिन्न संक्रमणों से बचा सकती है।
* ब्लड शुगर के लिए :-
तुलसी की पत्तियों का सेवन शरीर कोे कई रोगों से बचाता है। तुलसी में ऐसे तत्व पाये जाते हैं जो पैंक्रियाटिक सेल को सही काम करने में मदद करते हैं, जो आगे इंसुलिन को संतुलित रखते हैं। जिससे यह डायबिटीज और कोलेस्ट्रॅाल को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। तुलसी कार्बोहाइड्रेट और वसा के मेटाबाॅलिज्म को भी बेहतर बनाने के कारण रक्त में मौजूद शुगर को कन्ट्रोल करने में मदद करती है। आयुर्वेद के अनुसार रोजाना सुबह तुलसी की ताजी पत्तियो को चबाकर खाना सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है।
* तनाव कम करने में सहायक :-
आज के समय में तनाव एक आम समस्या बन गई हैं, तुलसी के पत्ते के फायदे इस समस्या को कम करने में देखे गए हैं। तुलसी में एंटीस्ट्रेस गुण होते हैं, शरीर में पाया जाने वाला काॅर्टिसोल हाॅर्मोन जो एक तरह का स्ट्रेस हार्मोन होता है। उसे नियंत्रित करने में तुलसी सहायक होती है। तुलसी आपके नर्वस सिस्टम और ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाए रखती है। यह आपके एंटीडिप्रेसेंट गुण और याददाश्त बेहतर बनाने मे भी सहायता कर सकती है। तुलसी की चाय का सेवन काफी हद तक तनाव कम करने में सहायक हो सकता है।
* त्वचा के लिए तुलसी :-
त्वचा के लिए तुलसी काफी फायदेमंद होती है। इसके एंटी आँक्सीडेंट गुण त्वचा से जुड़ी समस्याओं जैसे एक्जिमा, त्वचा पर लाल चकत्ते और मुंहासों को दूर कर आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने में मददगार हो सकते है। तुलसी के एसेंशियल ऑयल की मदद से त्वचा पर हो रहे एक्ने की समस्या को कम किया जा सकता है। यदी आप खाली पेट तुलसी का सेवन करते हैं, तो यह आपके ब्ल डमें आए विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल कर उसे प्यूरीफाई करने का काम करती हैं।
* कोविड-19 से बचाव में कारगर :-
आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों में भी कोविड-19 से बचाव के लिए हर्बल काढ़ा पीने की बात कही गई है। तुलसी इम्यूनिटी को बढाने में मदद करती है, इसके काढ़े का सेवन अन्य कई वायरल इन्फेक्शन से बचाने में सहायक हो सकता है। तुलसी का काढ़ा घर पर बनाने के लिए दो कप पानी में तुलसी की कुछ पत्तियां डालकर उबालें जब पानी एक चैथाई बच जाए, इसे छानकर हल्का गुनगुना कर के पिये। यह काढ़ा इम्यूनिटी बढाने और कोविड-19 जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करता हैं।
* धन्यवाद *
भारतीय संस्कृति में तुलसी को पवित्र पौधा माना जाता है। तुलसी के फायदे जानने के बाद आप समझ गए होगें कि क्यों तुलसी को इतना महत्व दिया जाता है। अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है, तो जल्दी ही आप इसे अपने आंगन में या फिर गमले में लगाये ताकि जरूरत पड़ने पर आपको यह आसानी से मिल जाये। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि तुलसी के पौधे साफ-सुथरे स्थान पर रखना चाहिए पौधे के आसपास गंदगी होने पर यह पौधा सूख जाता है। गुणकारी औषधि के रूप में इसका महत्व आप समझ गए होगे। इस लेख मेें हमने आपको तुलसी के फायदों के बारे में विस्तार से बताया है, आशा है आपको इससे अवश्य ही मदद मिलेगी।
आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आप जानकारी के लिए दिए गए हैं, और इसे आजमाने से पहले किसी पेशवर डाक्टर या वैघ की सलाह जरूर लें धन्यवाद।