{ गर्मियों का फल आडू }
आडू गर्मियों के मौसम का फल है और इसका सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। स्वस्थ रहने में खानपान की अहम भूमिका होती है। खानपान से ही शरीर के पोषक तत्वों की पूर्ति होती है, ऐसे में आडू किसी वरदान से कम नहीं है। यह पीले और लाल रंग का और आकार में काफी हद तक सेब जैसा लगता है। आडू में फाइबर, खनिज, कैलशियम, विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-बी2 और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते है। यह सीधे फल के रूप में या किसी भी प्रकार के व्यंजनों में डालकर खाया जा सकता है। इसलिए हर उम्र के लोगों को आडू खाने की सलाह दी जाती है। आइए आडू के फायदे और नुकसान के बारे में जाने:-
वजन कम करने के लिए :-
वजन कम करने के लिए लोग तरह-तरह के योग या डाइट फाॅलो करते हैं, ऐसे में आहार में आडू को शमिल किया जा सकता है। आडू में पाॅलीफेनोल्स होते हैं जो एनर्जी मेटाबाॅलिज्म को बढ़ाते हैं और मोटापे को कम करते हैं। आडू में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, और कैलोरी और फैट बहुत कम मात्रा में होती है। जिसके कारण ये पेट और लीवर से टाॅक्सिन को हटाने में मदद करता है। आडू के सेवन से व्यक्ति को भूख भी कम लगती है, जिस से व्यक्ति खाना कम खायेगा तो उसका वजन भी कम बढे़गा। रोजआना एक आडू के सेवन से वजन को कम किया जा सकता है।
आँखों के लिए आडू :-
आडू में बीटा कैरोटीन और विटामिन-ए भरपूर मात्रा में होता है जो आँखों के रेटिना को बनाए रखने में मदद करता है। आडू में मौजूद ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन व्यक्तियों के सामान्य आयु से संबंधित नेत्र विकारो के विकास के खतरे को कम करने में सहायक होती हैं। एक शोध में पाया गया है कि सूखे आडू में विटामिन बी2 होता है जो ग्लूकोमा आँखों से जुड़ा एक विकार है, जिसके कारण दिखाई देना कम हो सकता है को दूर करने में मदद कर सकता है। आडू में मौजूद कैरोटीनाॅयड भी आँखों को स्वस्थ बनाने में मदद करता है।
कब्ज के लिए :-
अकसर खानपान और अनियमित जीवनशैली के कारण ज्यादातर लोगों को कब्ज की समस्या रहती है। आडू में फाइबर होता है, जो मल त्याग करनें में मदद करता है। कब्ज की समस्या से बचने के लिए आप आडू के फल का सेवन करें। रोजाना रात में सोने से पहले छिलका सहित एक आडू रोजआना खाने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।
कोलेस्ट्राॅल को करे नियंत्रित :-
आडू में पाया जाने वाला फाईबर शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्राल को कम कर सकता है। उच्च कोलेस्ट्राॅल से शुगर और हृदय रोग की समस्या हो सकती है। प्रतिदिन एक आडू का सेवन करके कोलेस्ट्राॅल को नियत्रित कर सकते है। आडू में पाया जाने वाला फेनोलिक यौगिक कोलेस्ट्रॅाल के आँक्सीकरण को रोकने और ब्लड में कोलेस्ट्राॅल के स्तर को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। साथ ही एल डी एल से होने वाली बीमारियों से सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
हृदय स्वास्थ्य के लिए :-
आडू में मौजूद पोटेशियम जो एक इलेकट्रोलाइट होता है वह रक्तचाप को नियंत्रित करता है और द्रव संतुलन बनाए रखता है, और हमारे हृदय गति को नियंत्रित करता है। आडू में फ्लेवोनाॅयड की अच्छी मात्रा होती है, जो लिपिड प्रोफाइल में सुधार कर हृदय रोग को रोकने में मदद कर सकता है। आडू में मौजूद लोहा और पोटेशियम हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण कर हमारे रक्त को स्वस्थ रखता है और शरीर में लोहे की कमी के कारण होने वाले एनीमिया को रोकता है। साथ ही फ्लेवोनाॅयड्स युक्त डाइट हृदय रोग को रोकने का काम कर सकता है।
एंटीआँक्सीडेंट :-
शरीर में एंटीआँक्सीडेंट की पूर्ति के लिए आडू का सेवन किया जा सकता है। आडू में विटामिन सी, फिनोल्स कंपाउंड और कैरोटीनाॅयड भरपूर मात्रा में होता है, जो एंटीआॅक्सीडेंट की तरह काम करता है। आडू में पाए जाने वाले एंटीआँक्सीडेंट हमारे इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है तथा कैंसर से भी बचाता है। आँक्सीडेटिव स्ट्रेस और फ्री रेडिकल्स जिसके कारण किडनी, लीवर और ब्रेन कोर्टेक्स से जुड़ी समस्याएं हो सकती है, जिसे आडू में मौजूद एंटीआँक्सीडेंट्स कम कर सकते हैं।
लीवर के लिए :-
यदी आपका वजन ज्यादा है तो इसका असर आपके लीवर पर पड़ सकता है। तो आपको आडू का सेवन अधिक फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें कैलोरी बिल्कुल नहीं होती। आडू में एंटीआँक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होने के कारण ये दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही आडू में पाया जाने वाला यौगिक फेनोलिक कैंसर, लीवर, यूरीन इंफेक्शन और ब्रेन ट्यूमर से बचाव कर सकता है। इसके लिए गर्मियों में रोजाना एक आडू का सेवन करना चाहिए।
आडू से होने वाले नुकसान :-
- आडू का अधिक सेवन करने से पेट से संबंधित रोग पेट में दर्द, पेट में मरोड, उल्टी आदि हो सकते है।
- कच्चे आडू के सेवन से मूहँ में एलर्जी और गले में सूजन हो सकती है।
- कच्चे आडू के सेवन से होंठों पर लालीमा, जीभ में सूजन हो सकती है।
- आडू के अधिक सेवन से सांस लेने की समस्या हो सकती हैं।
- आडू के अधिक सेवन से मतली की समस्या हो सकती है।
आडू का स्वादिष्ट पेय :-
दो गिलास के लिए
250 ग्राम आडू
एक गिलास दूध
कटे हुए काजू एव बदाम
चीनी
विधि:-
आडू को छील कर गूदा निकाल उस को मिक्सी में फैट ले फिर उसमें दूध और स्वाद अनुसार चीनी और र्बफ मिलाकर ग्लैंड करे गिलास में ड़ालकर उपर से कटे हुए काजू और बादम सजा कर र्सव करे।
आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आप जानकारी के लिए दिए गए हैं, और इसे आजमाने से पहले किसी पेशवर डाक्टर या वैघ की सलाह जरूर लें धन्यवाद।