Vikas Plus Health
No Result
View All Result
  • General Health
  • Santmt ki sakhiya
  • Suvichar in Hindi
  • Hast Mudra
  • Benifit of fruits
  • General Health
  • Santmt ki sakhiya
  • Suvichar in Hindi
  • Hast Mudra
  • Benifit of fruits
No Result
View All Result
Vikas Plus Health
No Result
View All Result
Home Benifit of fruits

Benefits of Litchi / लीची के फायदे

लीची ही एक ऐसा फल है जिसे पेड़ पर उगने वाला रसगुल्ला कहा जाता है।

Sudhir Arora by Sudhir Arora
December 22, 2022
Reading Time: 1 min read
0
Benefits of Litchi / लीची के फायदे

* गर्मीयों में लीची *

गर्मीयों के आते ही मार्किट में तरह-तरह के फल दिखाई देने लगते है। उन्ही फलों में आम के बाद लीची को ज्यादा पसंद किया जाता हैं। लीची का नाम सुनते ही बच्चे हो या बडे़ सभी के मुंह में पानी आने लगता है। लीची ही एक ऐसा फल है जिसे पेड़ पर उगने वाला रसगुल्ला कहा जाता है। मीठी, रसीली लीची खाने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है। लीची चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाती है और इसका गूदा चेहरे की त्वचा को हेल्दी रखता है। लीची में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, विटामिन ए और बी कॅाम्प्लेक्स, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्न्न्ाीशियम, फॅासफोरस, आयरल जैसे मिनरल पाए जाते हैं। लीची खाने में ही टेस्टी नहीं होती है बल्कि लीची आपकी हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छी होती है। आईए आपको लीची के फायदे के बारे में बताएं:-

RELATED POSTS

Benefit of fruits/ Benefits fo Dates/ Khajur

Benefit of fruits/ Benefits of Kinnow

Benifit of fruits/ Benifit of Guava

* पेट के लिए लीची :-

लीची आपके पेट के लिए बहुत अच्छी होती है। पेट से संबंधी समस्याओं के लिए लीची के फायदे देखे जा सकते है। लीची में फ्लेवोनोइड्स,फिनोलिक, टाइटरपेंस जैसे कई तरह के बायोएक्टिव कंपाउंड आदी मौजूद होते है, जो पाचन क्रिया का सुधार करते है। लीची खाने से हल्के दस्त, पेट की खराबी, उल्टी और आंतरिक सूजन के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह कब्ज को भी खत्म करती है।

* वजन कम करने के लिए :-

जो लोग वजन कम करने के लिए व्यायाम और योगा करते है, उनके लिए लीची बहुत मददगार साबित हो सकती है। लीची में रेचन यानि लैक्यटिव गुण पाया जाता है, जो वजन को कम करने में मदद कर सकता है। लीची में मौजूद अॅालिगनॅाल तत्व और फाइबर हमारे शरीर से टोक्सिन को बाहर निकालने में हमारी मदद करता है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। लीची का अर्क में मौजूद एंटी ओबेसिटी गुण मोटाने को कम कर सकता है। ध्यान रहे वजन कम करने के लिए आप सिर्फ लीची पर ही निर्भर न रहें बल्कि संतुलित डाइट का भी ध्यान रखें।

* इम्यूनिटी सिस्टम के लिए :-

शरीर को बीमारियों से दूर रखने के लिए इम्यूनिटी सिस्टम का मजबूत होना बहुत जरूरी है। लीची में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड सैपोनिन हमारे शरीर में एक इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम कर सकता है। लीची में विटामिन बी, राइबोफ्लेबिन, नियासिन और बीटा कैरोटीन जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते है। जो ब्लड सेल्स का निर्माण और पाचन प्रक्रिया में सहायक हो सकते है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए फलों के तौर पर लीची खाना फायदेमंद हो सकता हैं।

* हृदय स्वास्थ्य के लिए :-

लीची को हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। लीची में कैरसेटिन नामक बायो एक्टिव कंपाउंड हमारे हृदय को स्वस्थ रखने और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मददगार साबित हो सकता है। लीची में एंटी-आॅक्सीडेंट एवं विटामिन सी होते है जो आपको हृदयाघात यानी हार्ट अटैक जैसी स्थिति में आने से बचाते है। विटामिन सी हमारी नसों को संकुचित होने से रोकता है। लीची में पॅालीफेनोल की मात्रा भरपूर होने के कारण सीने से संबंधि समस्याओं को दूर करने में उपयोगी हो सकता है। लीची के अर्क में मौजूद एंटीअॅाक्सीडेंट और कार्डियो प्रोटेक्शन गुणों को हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जा सकता हैै।

* एनर्जी बढ़ाने के लिए :-

लीची खाने से आपकी एनर्जी तुरंत बूस्ट होती है। 100 ग्राम लीची के गूद्दे में 276 कैलोरी होती है जो शरीर में जाने के बाद ऊर्जा में परिवर्तित हो जाती है। लीची में मौजूद नियासिन हमारी बाॅडी में एनर्जी के लिए आवश्यक स्टेराॅयड हार्मोन और हीमोग्लोबिन का निर्माण करता है। इसमें शुगर की मात्रा अधिक होने के कारण यह तुरंत एनर्जी देती है। कामकाजी महिलाए काम की थकावट होने के बावजूद लीची खाने के बाद दोबारा एनर्जी से भरपूर महसूस करती है। शरीर में एनर्जी को बनाए रखने के लिए लीची खाने के फायदे देखे जा सकते है।

* त्वचा के लिए प्रभावकारी :-

लीची में कुछ ऐसे प्रभावकारी तत्व होते है जो हानिकारक रैडिकल्स से त्वचा को बचाते हैं। अगर आप ग्लोइंग स्किन चहाते है तो गर्मीयों में लीची जरूर खाएं। सूरज की अल्ट्रावॅायलेट किरणों से त्वचा को जो नुकसान होता है, उससे बचने में लीची बहुत फायदेमंद होती है। लीची में मौजूद विटामिंस, एंटीअॅाक्सीडेंट उम्र बढ़ने के साथ होने वाली एंजिंग के लक्षणों को रोकने में मदद करते है। इसके रोजआना सेवन से आॅयली स्किन को पोषण मिलता है, और मुंहासों के विकास को कम करने में मदद मिलती है।

* कीड़ो के काटने पर :-

लीची कीड़ो के काटने के इलाज में भी सहायक हो सकती है। कई बार छोटे-छोटे कीड़ो के काटने से दर्द, जलन और सूजन हो जाती है, इसके लिए लीची के पत्तों को पीस लें। और कीड़े काटने वाली जगह पर लगाने से दर्द, सूजन, जलन और विषाक्त प्रभावों से छुटकारा मिलता है।

आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आप जानकारी के लिए दिए गए हैं, और इसे आजमाने से पहले किसी पेशवर डाक्टर या वैघ की सलाह जरूर लें धन्यवाद।

 

SendShareTweet
Sudhir Arora

Sudhir Arora

Related Posts

Benefit of fruits/ Benefits fo Dates/ Khajur
Benifit of fruits

Benefit of fruits/ Benefits fo Dates/ Khajur

December 30, 2022
Benefit of fruits/ Benefits of Kinnow
Benifit of fruits

Benefit of fruits/ Benefits of Kinnow

December 25, 2022
Benifit of fruits/ Benifit of Guava
Benifit of fruits

Benifit of fruits/ Benifit of Guava

December 24, 2022
Benifit of fruits / Benifit of Apples
Benifit of fruits

Benifit of fruits / Benifit of Apples

December 16, 2022
Benefit of fruits / Benefits of Mosambi in Hindi
Benifit of fruits

Benefit of fruits / Benefits of Mosambi in Hindi

October 7, 2022
Benefits of Kharbuja / खरबूजे के फायदे
Benifit of fruits

Benefits of Kharbuja / खरबूजे के फायदे

December 22, 2022
Next Post
Santmt ki Sakhiya in hindi/ Saat mangila mehel

Santmt ki Sakhiya in hindi/ Saat mangila mehel

Benefits of Kharbuja / खरबूजे के फायदे

Benefits of Kharbuja / खरबूजे के फायदे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

Santmt ki Sakhiya in hindi/rani dropdhi or mhatma supch

Santmt ki Sakhiya in hindi/rani dropdhi or mhatma supch

December 23, 2021
General Health / Gud Khane ke fayde

General Health / Gud Khane ke fayde

October 7, 2022
Santmt ki Sakhiya in hindi/Bukhare ka badsha Ibrahim Adham

Santmt ki Sakhiya in hindi/Bukhare ka badsha Ibrahim Adham

December 10, 2021

Popular Stories

  • Santmt ki Sakhiya in hindi / Kuuda mer gaya

    Santmt ki Sakhiya in hindi / Kuuda mer gaya

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Santmt ki Sakhiya in hindi/ Jahaj ka tufan se bchaw

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सन्तमत विचार हिंदी में / Santmt Vichar in hindi

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Santmt ki Sakhiya in hindi/ मरदाने का भोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Super Collection of Suvichar in hindi | सर्वश्रेष्ठ सुविचार हिंदी में पढ़ें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • General Health
  • Santmt ki sakhiya
  • Suvichar in Hindi
  • Hast Mudra
  • Benifit of fruits

© 2022 Vikas Plus

No Result
View All Result
  • General Health
  • Santmt ki sakhiya
  • Suvichar in Hindi
  • Hast Mudra
  • Benifit of fruits

© 2022 Vikas Plus

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?