Vikas Plus Health
No Result
View All Result
  • General Health
  • Santmt ki sakhiya
  • Suvichar in Hindi
  • Hast Mudra
  • Benifit of fruits
  • General Health
  • Santmt ki sakhiya
  • Suvichar in Hindi
  • Hast Mudra
  • Benifit of fruits
No Result
View All Result
Vikas Plus Health
No Result
View All Result
Home Uncategorized

Santmt ki Sakhiya in hindi / Kuuda mer gaya

आप जो कह रहे हैं बिल्कुल ठीक है, मैं बहुत खुश हूँ क्योंकि आज खुदा मर गया है। फकीर ने हैरान होकर कहा, यह क्या पागलपन है,

Sudhir Arora by Sudhir Arora
September 20, 2022
Reading Time: 1 min read
0
Santmt ki Sakhiya in hindi / Kuuda mer gaya

    :- खुदा मर गया -:

एक बार एक मुसलमान फकीर एक पेड़ की ठंड़ी छाया में बैठे थे और उनके आसपास उनके शिष्य तथा बहुत से और लोग भी थे। उनमें से कुछ काजी और उलमा शरीअत के गूढ़ नुकतो पर बहस कर रहे थे। इतने में फकीर का एक तालिब ( शिष्य ) आया। उसका परदा खुला हुआ था और वह बहुत खुशी में था। फकीर ने पूछा, क्या बात है ? आज तू बड़ा खुश नजर आ रहा है। बोला, हजरत ! आप जो कह रहे हैं बिल्कुल ठीक है, मैं बहुत खुश हूँ क्योंकि आज खुदा मर गया है। फकीर ने हैरान होकर कहा, यह क्या पागलपन है, लगता है तेरा दिमाग खराब हो गया हैं। फकीर ने अपने पास बैठे हुए लोगों से कहा कि इस पागल को दूर हटा दो। कुछ काजी उसे पकड़कर दूर ले गये और उलमा फिर शरीअत की बाते करने लगे। पर कुछ ही मिनटों के बाद वह तालिब फिर वापिस आ गया और खुशी-खुशी ऊँचे स्वर में कहने लगा, भाईयो ! खुदा सचमुच मर गया है। फकीर ने चिल्लाकर कहा, इसे धक्के मारकर बाहर निकाल दो, वह काफिर है।
इस बार काजी और अहले शरीअत उस गरीब तालिब को पीटने लगे और जब वह गिरता-गिरता जाने लगा तो शरीअत वालों ने उसे पत्थर मारने शुरू कर दिये। सारे शरीअत वाले अपनी बातचीत खत्म करके अपने-अपने घरों को चले गये, पर बाकी लोग फकीर के पास बैठे रहे। वे यह देखकर हैरान रह गये कि वह तालिब तीसरी बार फिर वापिस आ गया। उस का चेहरा आनंद से भरपूर था। उसने फिर लोगों से कहा, प्रिय भाइयो, मेरा यकीन करो, खुदा सचमुच मर गया है।
फकीर बोला, मेरे दोस्त, आओ और मेरे पास बैठो। सचमुच खुदा मर गया है और तुम बहुत खुशनसीब हो क्योंकि तुमने सत्य का अनुभव कर लिया है।

RELATED POSTS

Rooli Casino – Quick Play, Big Wins: A Fast‑Paced Slot Experience

Пинко казино – Официальный сайт Pinco Casino вход на зеркало

Casino Marvel – nabídka her v online kasinu

यह बात सुनकर फकीर के आसपास बैठे लोग स्तब्ध रह गये।

उन्होंने पूछा, हजरत ! राज क्या है ? आप कह रहे हैं ? दो बार तो आपने कहा यह आदमी पागल है परंतु अब उसका बड़े स्नेह से स्वागत करके कहते हो कि वह बिल्कुल सच बोल रहा है।

फकीर ने उन्हें सारी बात समझायी कि वह ऐसा क्यों कर रहे थे। फकीर ने कहा, भाईयो, काजी और उलमा शरीअत से बँधे हुए हैं और मन के पीछे लगकर मनमरजी की भक्ति करते हैं। आत्मा अमर और सत्य है जब कि मन असत्य और धोखा है। काजी और उलमा मन और शरीअत के गुलाम हैं, इसलिए वे हमारे तालिब को गालियाँ देकर खुश थे जब कि हमारे तालिब ने आज अपने मन को जीतकर अपनी आतंरिक दृष्टि पर पड़ा परदा, जिसने सत्य को ढका हुआ था, फाड़ डाला है। इसी लिए वह खुश है क्योंकि वह सत्य के मार्ग पर चलकर आवगमन के चक्कर से मुक्त हो जायेगा और उसका अपने प्रियतम परमेश्वर से मिलाप हो जायेगा। अब काजी और उलमा सब चले गये हैं, इसलिए हम खुलकर अपने इस तालिब की प्रशंसा कर सकते हैं कि उसने अपने मन को वश में कर लिया है, सो उसके लिए खुदा सचमुच मर गया है।

* राधास्वामी जी *

 

SendShareTweet
Sudhir Arora

Sudhir Arora

Related Posts

Uncategorized

Rooli Casino – Quick Play, Big Wins: A Fast‑Paced Slot Experience

August 8, 2026
Uncategorized

Пинко казино – Официальный сайт Pinco Casino вход на зеркало

August 8, 2026
Uncategorized

Casino Marvel – nabídka her v online kasinu

August 8, 2026
Uncategorized

Kumar Siteleri Türkiye – 7/24 Canlı Destek Veren Online Kumar Siteleri

August 8, 2026
Uncategorized

1xbet app Kenya: What to know

August 8, 2026
Uncategorized

Top InlyFans Models Guide – Premium Access, Privacy, and Mobile Tips

August 8, 2026
Next Post
Santmt ki Sakhiya in hindi / Propkaar

Santmt ki Sakhiya in hindi / Propkaar

Santmt ki Sakhiya in hindi / Drwesh ne pran kyo tyage ?

Santmt ki Sakhiya in hindi / Drwesh ne pran kyo tyage ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

Santmt ki Sakhiya in hindi/ Jahaj ka tufan se bchaw

Santmt ki Sakhiya in hindi/ Jahaj ka tufan se bchaw

April 25, 2022

Slottica Casino APK – przegląd i dostępne opcje

August 6, 2026

Nine Casino – Rychlé výhry & Vysoce intenzivní zážitek ze slotů

July 31, 2026

Popular Stories

  • Santmt ki Sakhiya in hindi / Kuuda mer gaya

    Santmt ki Sakhiya in hindi / Kuuda mer gaya

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Santmt ki Sakhiya in hindi/ Jahaj ka tufan se bchaw

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सन्तमत विचार हिंदी में / Santmt Vichar in hindi

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Santmt ki Sakhiya in hindi/ मरदाने का भोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Super Collection of Suvichar in hindi | सर्वश्रेष्ठ सुविचार हिंदी में पढ़ें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • General Health
  • Santmt ki sakhiya
  • Suvichar in Hindi
  • Hast Mudra
  • Benifit of fruits

© 2022 Vikas Plus

No Result
View All Result
  • General Health
  • Santmt ki sakhiya
  • Suvichar in Hindi
  • Hast Mudra
  • Benifit of fruits

© 2022 Vikas Plus

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?