-: नींबू सेहत के लिए :-
नींबू एक ऐसा फल है जो हर घर में किसी न किसी रूप में आवश्य प्रयोग होता है। नींबू को रोग नाशक और रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने वाले फल के रूप में जाना जाता है। नींबू का प्रयोग शर्बत, आचार ,शीत पेय, और कई प्रकार की औषधियों को बनाने में किया जाता है। इस में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते है।यह दवा के रूप में तो प्रयोग होता ही है, बर्तनों, आभूषणो और पीतल से बनी मूर्तियों को चमकाने और साफ करने में इस का खूब प्रयोग होता है।
मोटापे के लिए नींबू:-
मोटापा कम करने के लिए प्रतिदिन सुबह एक गिलास पानी में एक नींबू का रस और दो चम्मच शहद मिलाकर सेवन करना चाहिए। अगर नींबू का रस गुनगुने पानी के साथ किया जाए, तो यह पाचन को बढ़ावा देता है। डिटाॅक्स ड्रिंक के रूप में नींबू शरीर से फैट को कम करने में मदद करता है। नींबू में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, वजन घटाने के लिए विटामिन-सी सबसे खास तत्व माना जाता है।
नींबू करे आपके दांतो की देखभाल:-
ताजे नींबू का रस दांतो के जड़ो में लगाया जाएं तो यह दांत दर्द में फायदा पहुंचाता है। मसूड़ों पर मालिश करने से खून का बहना बंद हो सकता है। एक कप पानी में नींबू निचोड़ ले और पानी को मुंह के भीतर घुमाएं इस से मुंह की दुर्गंध दूर होती है, मसूड़ों को भी फायदा मिलता है। रस निकालने के पश्चात नींबू के छिलके फेकें नहीं, छिलकों को धूप में अच्छी तरह से सुखाकर अच्छी तरह से पीस ले और किसी बारीक कपड़े में छान कर इस का मंजन बना लें। इस मंजन से दांत को साफ करने से यह आपके दातों को मजबूत सफेद और चमकदार बनाता है।
नींबू से कब्ज का इलाज:-
अगर आप कब्ज से परेशान है तो सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास पानी में एक नींबू और थोड़ा सा सेन्धा नमक मिलाकर पियें। अगर कब्ज पुरानी हो तो सुबह-शाम इस प्रकार सेवन करे। कब्ज दूर होती है। नींबू की कुछ बूंदे अपने खाने में मिलाकर खाने से आपकी पाचन क्रिया मे सुधार होता है। दोपहर या रात को भोजन के बाद नींबू का एक ताजा पेय लेना चाहिएं। ताजा पेय बनाने के लिए नींबू का रस, नमक, सोडा, श्क्कर और कुछ पुदीने के पत्ते पीस ले और इनहे ठंड़े पानी में मिला कर सेवन करें। शरीर में सफूर्ती और पाचन में सहायक होता है। अधिक तले खटाई वाले गरिष्ठ, तेज मसाले वाले पदार्थो से बचना चाहिए।
दिमाग के लिए गुड़ अत्यंत लाभकारी
नींबू से बुखार का इलाज:-
बुखार में नींबू का सेवन काफी फायदे मंद होता है। क्योंकि यह शरीर में पसीने को बढ़ाकर बुखार को तोडता है। यह शरीर में डायफोरेसिस की मात्रा को बढ़ाता हैं। इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है, जो हमारी रोग प्रतिरोधक को बढ़ाता है और हमारी इम्यून पावर को भी बढ़ाता है। रक्त शोधक होने की वजह से, यह मलेरिया और हैजा जैसी बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करता है। नींबू एंटीबाॅडी और सफेद रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है।
नींबू से बालों का इलाज:-
बालों में डैंड्रफ की समस्या लगभग 40 प्रतिशत लोगो में पाई जाती है। ऐसे में बालों में नीबू का रस डैंड्रफ कम करने में सहायता करता है। रूसी, बालों का झड़ने, स्कॅल्प जैसी समस्याओं से भी छुटकारा पाया जा सकता है। नींबू का रस सीधे बालों में लगाने से बालों में एक नैचुरल चमक आती हैं।
हृदय को स्वस्थ रक्खें नींबू:-
नींबू का रस में विटामिन-सी का एक बड़ा स्रोत्र होता है, जो हृदय को स्वस्थ रखने में हमारी मदद करता है। विटामिन-सी रक्तचाप को नियंत्रित करता है, जो हमारे हृदय के लिए फायदे मंद होता है। नींबू का रस साॅस को लेने की समस्याओं को दूर करता है, अस्थमा के दौरे से पीड़ित व्यक्ति को शांत करने में मदद करता है। यह आक्सीडेटिव तनाव, हाइपरलिपिडेमिया की सूजन को कम करने और चयापचय में सुधार लाने का काम कर सकता है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए नींबू को रोजआना अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है।
नींबू के अन्य लाभ:-
1 :- नींबू पानी नियमित रूप से पीने से त्वचा जवा नजर आती है।
2 :- नींबू के सेवन से तनावष् डिप्रेशन से छुटकारा पाया जा सकता है।
3 :- प्रतिदिन सुबह गर्म पानी में नींबू का रस लेने से कब्ज स्माप्त होती है।
4 :- नींबू का रस एसिडिटी और गठिया के खतरे को भी कम करता है।
5 :- त्वचा को स्वस्थ बनाने के साथ ही लिवर के लिए भी यह बेहतर होता है।
आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आप जानकारी के लिए दिए गए हैं, और इसे आजमाने से पहले किसी पेशवर डाक्टर या वैघ की सलाह जरूर लें धन्यवाद।
Comments 0