गुड़ बनाये शरीर को तंदरुस्त
नमस्कारः-
ज्यादातर लोग खाना खाने के बाद मीठा खांना पसंद करते हैं। चीनी से बने मीठे की जगह आप गुड़ का सेवन करेगें तो यह स्वाद के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी लाभप्रद है। गुड़ आपकी पेट से संबंधित बीमारियों को दूर करता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता हैं।
गुड़ की तासीरः-
गुड़ की तासीर काफी गरम होती है, इसलिए इसका सेवन सर्दियों में करने की सलाह दी जाती है। आप गुड़ को गर्मियों के मौसम में भी खा सकते है, लेकिन कम मात्रा में ही इसका सेवन करें। इसका उपयोग गर्मियों में शरीर के तापमान को बराबर रखने के लिए किया जा सकता हैं। यह सलाह दी जाती है कि रोज इसके एक मध्यम आकार के टुकड़े का सेवन करें, इससे आप के शरीर का तापमान काबु में रहेगा।
सर्दी-जुकाम के लिएः-
सर्दी के दिनों में सर्दी होने पर गुड़ का प्रयोग आपके लिए अमृत के समान होगा। इसकी तासीर गर्म होने के कारण यह सर्दी, जुकाम और खास तौर से कफ से आपको राहत देने में मदद करेगा। इसके लिए दूध या चाय में गुड़ का प्रयोग किया जा सकता है, और आप इसका काढ़ा भी बनाकर ले सकते हैं। सर्दी-जुकाम से छुटकारे में गुड़ काफी असरदार होेता है। काली मिर्च और अदरक के साथ गुड़ खाने से सर्दी-जुकाम आराम मिलता है। गुड़ को अदरक के साथ गर्म करके खाने से गले की खराश और जलन दूर होती हैं।
त्वचा के लिए फायदेः-
गुड़ त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। यह आपकी त्वचा को स्वस्थ और आकर्षण बनाने में बदद करता है। गुड़ खून से खराब टाॅक्सिन को बाहर निकालता हैं, जिससे खून साफ हो जाता है। आपकी त्वचा में चमक आती है और मुह्नासे और झुर्रियों की समस्या भी खतम हो जाती है। इसके अलावा, गुड़ का पाउडर 1 चम्मच, टमाटर का रस 1चम्मच, नीबू का रस 1चम्मच और हल्दी एक चुटकी मिक्स कर पेस्ट बना ले और अपने चेहरे पर लगाए इसे 15 मिन्ट तक रहने दें। फिर इसे ताजे पानी से धो ले इससे कभी झुर्रियां नहीं पड़ेगी।
आयरन की कमी और पेट के लिएः-
गुड़ में आयरन की मात्रा बहुत अधिक होती है, यानी गुड़ में आयरन का एक बुहत बड़ा भण्डार होता है। यह एनीमिया के मरीजों के लिए बहुत अधिक फायदेमंद है। इसलिए जिन लोगों को एनीमिया है उन्हे चीनी की जगह गुड़ खाना चहिए फायदेमंद रहता है। गुड़ को एक गिलास पानी के साथ लेने से पेट ठीक रहता है। पेट की गैस से बचने के लिए खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ खानें से गैस की समस्या से बचा जा सकता है।
जोड़ों के दर्द के लिएः-
यदि आपके जोड़ों में दर्द रहता है तो गुड़ के साथ अदरक खाने से जोड़ो के दर्द में आराम मिलता है। गुड़ में विपुल मात्रा में फास्फोरस और कैल्शियम होता हैं। ये दोनो ही तत्व हड्डियों को मजबूती प्रदान करते है। बुजुर्गो को गुड़ की रोटी खाने से काफी फायदा होगा इस लिए हर खाने में चीनी कि जगह गुड़ का सेवन करना अच्छा होगा।
दिमाग के लिएः-
गुड़ आपके मूड़ को अच्छा बनाने का काम करता है। यदि आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आपको गुड़ खाने से फायदा होगा नीद भी अच्छी आयेगी। रोजआना गुड़ खाने से आपकी याददाश्त भी अच्छी रहेगी और दिमाग भी मजबूत बना रहेगा।
शरीरिक दुरबलता के लिएः-
गुड़ हमारे स्वास्थय के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है की यह स्फेद शक्कर के विपरीत है। यह धीरे-धीरे शरीर द्वारा पच जाता है, इससे शरीर में रक्त का स्तर आचानक से ज्यादा नहीं बढ़ता हैं। इसका सेवन शरीर को ऊजा प्रदान करता हैं। शारीरिक कमजारी में गुड़ के साथ दूध का सेवन करना बहुत ही लाभदायक होता हैं। गुड़ के साथ दूध का उपयोग दुर्बल शरीर को मजबूत बनाता हैं। अगर आपको दूध के साथ गुड़ पसंद नहीं है तो एक गिलास पानी में 10ग्राम गुड़ और एक नीबू का रस मिला कर पिये। यह शरीर की कमजोरी को दूर करने में सहायता करता हैं। शरीर और हड्डियों को मजबूती देने के अलावा गुड़ का सेवन शरीर में स्फूर्ति बनाए रखता हैं।
गुड़ से होने वाले नुक्सानः-
१:- गुड़ का सेवन अधिक मात्रा में और ज्यादा समय तक करने से आप का वनज बढ़ सकता है।
२:- गुड़ गर्म होता है गर्मी के मौसम में गुड़ ज्यादा खा लेने से नाक में से खून आने की सम्भावना बनी रहती है।
३:- अगर आपके शरीर में सुजन हैं तो गुड़ का सेवन नहीं करे यह आप के शरीर में सुजन बढ़ा सकता है।
४:-ज्यादा गुड़ का सेवन करने से नाक बहना, उल्टी, सर्दी, ख़ासी जैसी कैई दिक्कतें हो सकती है।
५:-अगर आप ताजा बने गुड़ का सेवन करते है तो डायरिया की समस्या बढ़ा सकता हैं।
६:-ताजे बने गुड़ का सेवन करने से कब्ज की शिकायत भी हो सकती है।
७:-इसलिऐ गर्मियों में ज्यादा गुड़ न खाने की सलाह दी जाती है।
आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आप जानकारी के लिए दिए गए हैं, और इसे आजमाने से पहले किसी पेशवर डाक्टर या वैघ की सलाह जरूर लें धन्यवाद।
Comments 0