-:आंवलाः-
आंवला में विटामिन सी अधिक मात्रा में मौजूद होता है जिससे हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और विटामिन सी के वजह से यह हमारे शरीर को एयर पाल्यूशन से होने वाली बिमारीयों से दूर रखता हैं।
डायबिटीज के लिए :-
डायबिटीज के मरीजो के लिए आंवला बहुत काम की चीज है। जिस व्यक्ति को डायबिटीज है तो दो चम्मच आंवले का रस और दो चम्मच शहद मिलाकर प्रतिदिन सेवन करने से बहुत लाभ मिलता हैं। हीमोग्लोबिन की कमी होने पर रोज आना आंवले का सेवन करने से लाभ मिलता है। यह शरीर मेें लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने मे मदद करता है, और खून की कमी को दूर करता है।
बुखार के लिएः-
बुखार होने पर आंवले के रस में छोंक लगाकर इसका सेवन करना चाहिए आराम मिलता है।अगर दातों में दर्द हो तो आंवले के रस में थोड़ा कपूर मिला कर मसूड़ो पर लगाने से आराम मिलता है, मसूड़े मजबूत होते है।
और पढ़े –बुखार के लिए नींबू के फ़ायदे
एसिडिटीः-
एसिडिटी यानी गैस की समस्या होने पर आंवले का पाउडर, चीनी के साथ मिलाकर खाने या पानी में डाल कर पीने से गैस से छुटकारा मिलता है। आंवले का जूस पीने से पेट की सारी बिमारीयो में आराम मिलता हैं।
याददाशः-
याददाश बढ़ाने के लिए आंवला काफी फायदे मंद है। इसके लिए सुबह के समय आंवले का मुरब्बा गाय के दूध के साथ लेने से याददाश में बढ़ोतरी होती हैं।
आँखों के लिएः-
आंखो के लिए आंवला अमृत समान है, यह आंखो की रौशनी बढ़ाता है। इसके लिए रोजाना एक चम्मच आंवला पाउडर एक चम्मच शहद में मिलाकर लेने से लाभ मिलता है, और मोतियाबिंद की समस्या भी खत्म करता हैं।
बालों के लिएः-
बालों को काला, घना और चमकदार बनाने के लिए आंवले के पाउडर से बालों को धोने से फायदा होता हैं, इसका सेवन करने से भी बालों कि समस्या से छुटकारा मिलता है। आंवले में पाया जाने वाला अमीनो एसिड और प्रोटीन बालों को लम्बा करता है, झड़ने से रोकता है और जड़ो को मजबूत बनाता है।
और पढ़े – प्याज से करे बालों का इलाज़
मुह के छाले:-
आंवले का रस खांसी और फ्लू के साथ-साथ मुंह के छालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आंवले का रस रोजाना इसतेंमाल किया जा सकता है। दो चम्मच आंवले का रस पानी में मिलाकर उससे गरारे करने से मुह के छालों में बहुत आराम मिलता है। आंवले में लिवर को सुरक्षित रखने के सारे तत्व पाये जाते है। यह शरीर के सारे विषाक्त पदार्थो को बाहर निकालता हैं।
शरीर की गर्मीः-
शरीर में गर्मी बढ़ जाने पर आंवला सबसे बेहतर उपाय है। आंवले के रस का सेवन या आंवले को किसी भी रूप में खाने पर यह ठंड़क प्रदान करता है। हिच्की त्था उल्टी होने पर आंवले के रस को मिश्री के साथ दिन मेें दो-तीन बार सेवन करने से काफी आराम मिलता है।
पथरी के लिए:-
पथरी के रोग मे भी आंवला बहुत बढ़िया काम करता हैं। आंवले को 40 दिन रखकर सुखाकर उसका पाउडर बना ले, और उस पाउडर को प्रतिदिन मूली के रस में मिलाकर रोज पिये इस प्रयोग से कुछ ही दिनों में पथरी गल कर निकल जायेगी।
आंवला खाने का सही समय और सही तरीकाः-
आंवला कैंड़ी या जूस पीने से अच्छा है कि आप ठंड़ के मौसम में जब नया आंवला आता है, फैश आंवला खाये। बाकी साल आप कैंड़ीज, आंवला आचार और आंवला जूस का सेवन का सकते है। लेकिन ठंड़ में फैश आंवला खाने से लाभ होता है। हर सुबह खाली पेट एक या दो आंवले खाने से ज्यादा लाभ मिलता है, आंवला बहुत खटटा होता है और कुछ लोग इसे कच्चा नहीं खा पाते तो इसके लिए आंवले को काट कर उसके ऊपर नमक और लाल मिर्च छिड़कर भी खा सकते है। हमेशा आंवला जूस को सुबह पेट 10 मिलीग्राम ही लें बढ़ाकर 20 मिनीग्राम कर सकते है। इससे ज्यादा आंवला जूस सेहत के लिए हानीकारक हो सकता है। अलग-अलग समय पर इसे दो बार भी ले सकते है।
आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आप जानकारी के लिए दिए गए हैं, और इसे आजमाने से पहले किसी पेशवर डाक्टर या वैघ की सलाह जरूर लें धन्यवाद।
Comments 0