# खजूर खाने के फायदे #
खजूर का नाम लेते ही मुंह में मिठास सी घुल जाती है। जैसे की अगर आप एक सेब रोज खाते है तो आप डाॅक्टर से दूर रहेगें वैसे ही आप अगर दिन में केवल सात खूजर खाएंगे तो आप को कभी डाॅक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फाईबर से भरपूर खजूर में स्वाद के अलावा सेहत के कई राज छिपे है। खजूर का पेड़ 30-40 फीट ऊँचा होता है, यह रेगिस्तान में कम पानी और गर्म मौसम वाली जगह पर होता है। खजूर का फल पेड़ पर पत्तों के नीचे गुच्छों के रूप में लगते है। हरे कच्चे खजूर पकने के बाद भूरे और चिपचिपे होने लगते है। बाजार में जो छुहारा मिलता है वह खजूर को सुखा कर बनता है। खजूर में कार्बोहाइडेटस, प्रोटीन्स, पौटेशियम, फाॅस्फोरस, कैल्शियम, लौहा आदि भरपूर मात्रा में पाये जाते हैै। यह वात, पित्त व कफ तीनों दोषों का शमन करता है। हृदय व मस्तिष्क को शक्ति देता है। आज हम इस लेख में खजूर के फायदों के बारे में र्चचा करेगें।
कब्ज के लिए :-
खजूर में फाइबर भरपूर मा़त्रा में होता है, जो पाचन संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। साथ ही पेट में गैस, कब्ज, अपच, ब्लोटिंग और अन्य कई समस्याओं को दूर करता है। अगर सुबह पेट साफ ना होता है, तो 5-6 खजूरों को रात में पानी में भिगोये, सुबह अच्छी मसल कर शरबत बना कर गुनगुना करके चाय की तरह पियें, कुछ देर बाद आपका पेट बिलकुल साफ हो जाएगा। इसमें मौजूद फाइबर आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है और आंत में छालों से बचाता है। हाँ यदी आप दस्त की समस्या से जूझ रहे है तो इसका सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। लेकिन गर्मियों के मौसम में अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो आपको इसे भिगोकर खाना चाहिए। सुबह खाली पेट खजूर का सेवन पेट के लिए बहुत लाभकारी होता है।
हृदय के लिए :-
खराब खानपान की आदतों की वजह से हृदय को स्वस्थ रखना चुनौती बनता जा रहा है। प्रतिदिन दो खजूर आपके हृदय स्वास्थ्य में सुधार कर सकती है। खजूर में मौजूद एंटीआँक्सीडेंट गुण आर्टरी सेल्स से कोलेस्ट्रॅाल को हटाने में मदद करते हैं, और एथेरोस्क्लेरोसिस के गठन को रोकने और हृदय रोगों को रोकने में सहायता करते है। खजूर खाने से वजन भी कम किया जा सकता है, इसमें काफी मात्रा में फाइबर होता है, जो कि शरीर में जमा वसा को अवशोषित करने में सहायता कर सकता है। वजन कम कर न केवल आप अपना हृदय को स्वस्थ रख सकते है, बल्कि आप बहुत सारी बिमारियों से बच सकते है।
हड्डियों के लिए :-
खजूर में मैंगनीज, तांबे, सेलेनियम, मैग्रीशियम जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व होते है। यह सभी पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत करने में मदद करते है। आप चाहे किसी भी उम्र के क्यों न हो आप खजूर का सेवन कर अपनी हड्डियों को मजबूत करने में मदद कर सकते है। बस उम्र के हिसाब से इसकी मात्रा और खाने के तरीके में बदलाव ला सकते है। इसके अलावा खजूर में मौजूद विटामिन-के आपके खून को गाढ़ा करने और हड्डियों को मेटाबाॅलाइज करने में भी मदद करता है। खजूर में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। जो लोग आँस्टियोपोरोसिस से पीड़ित है, उनमें हड्डी के फ्रैक्चर से पीड़ित होने की संभावना अधिक होती है। खजूर आपकी हड्डियों का मजबूत बनाता है। जिन लोगों को हड्डियों के र्दद की परेशानी होती है उनके लिए इसका सेवन बहुत लाभकारी है।
वजन कम करने के लिए :-
वजन कम करने के लिए खजूर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। खजूर में फाइबर भरपूर मात्रा में होता हैं, जो बड़ी आंत के अवशोषण को धीमा कर देता है, जिसकी वजह से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख भी कम लगती है। इसके अलावा ये मेटाबोलिज्म को तेज करता है और वजन को कम करने में सहायता करता है। साथ ही यह क्रेविंग को कंट्रोल करता है जो कि वजन कम करने के लिए बहुत जरूरी है। इस प्रकार आप खजूर का सेवन कर अपना वजन कम कर सकते है।
अनियमित पीरियडस के लिए :-
जिल महिलाओं को अनियमित पीरियडस की परेशानी रहती है, उनके लिए खजूर का सेवन बहुत लाभकारी हो सकता है। पीरियडस और एनीमिया से जुड़ी परेशानी के लिए खजूर काफी फायदेमंद होती है। ये शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है और अनियमित पीरियडस को संतुलित करने में सहायक हो सकता है।
हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए :-
खजूूर में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में हीमाग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है। खाली पेट खजूर का सेवन शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ता है। आयरन से भरपूर होने की वजह से यह रक्त में आॅक्सीजन और लाल रक्त कोशिकाओं के विकास को बढ़ाता है। हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए खजूर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।
आंतों के लिए :-
खजूर आंतो के हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करता है, साथ ही खजूर के विषिष्ट तत्व ऐसे जीवाणुओं को जन्म देते है जो आंतो को विशेष शक्तिशाली तथा सक्रिय बनाते है। आंतों और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए फाइबर की जरूरत होती है। खजूर में मौजूद फाइबर और पाॅलीफेनाॅल्स आंतो में फैलने वाले बैक्टीरिया को बनने से रोकते हैं, और आंतो को स्वस्थ बनाने में मदद करते है।
खजूर के अन्य लाभ
खजूर प्रोटीन से भरपूर होने के कारण यह आपकी त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
खजूर चिंता, तनाव ओर थकान को दूर करने में लाभकारी है और शरीर को ऊर्जावान बनाता है।
खजूर हाई ब्लड प्रेशर को कम करने और बी पी को सामान्य रखने में भी मददगार है।
खजूर का सेवन आप रोजाना दूध के साथ कर सकते है।
खजूर को गुड़ के स्थान पर खाया जा सकता है या मिठाई में इस्तेमाल किया जा सकता है।
खजूर का स्मूदी बना सकते है, या अपने सलाद में शामिल कर सकते है।
खजूर को दूध मंे उबाल कर बच्चों को देने से उन्हें शारीरिक व मानसिक पोषण मिलता है।
खजूर को ताजे पानी में अच्छी तरह मसल कर शरबत बना कर पिलाने से अधिक शराब के सेवन को कम करता है।
खजूर को नींबू के रस में चटनी बना कर खाने से भोजन की अरुचि मिटती है।
खजूर को गाय के घी अथवा बकरी के दूध के साथ लेने से शुक्राणुओं की वृद्धि होती है।
जो बच्चें रात्रि में बिस्तर गीला करते हो, उन्हें दो छुहारे रात्रि में भिगोकर सुबह दूध में उबाल के देने से लाभ मिलता है।
आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आप जानकारी के लिए दिए गए हैं, और इसे आजमाने से पहले किसी पेशवर डाक्टर या वैघ की सलाह जरूर लें धन्यवाद।