एलोवेरा के चमत्कारी गुण
एलोवेरा (घृतकुमारी) एक जाना माना नाम। आयुर्वेद मे तो इसे संजीवनी पौधा भी कहा गया है। एलोवेरा को औषधि की तरह इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा के औषधीय गुण क्या-क्या हैं। इसमें विटामिन्स,मिनरल्स और एमीनो एसिड के साथ अन्य पोषक तत्व पाए जाते है। जहां एलोवेरा त्वचा की कई समस्याओं का समाधान है वहीं यह त्वचा को पोषित करता है। प्राचीन काल से आयुर्वेदिक ग्रंथो में एलोवेरा के फायदे का काफी वर्णन किया गया है। आऔ जाने इसके कुछ फायदेः-
पेट की समस्याओं के लिए ऐलोवेरा का जूस रामबाण की तरह काम करता हैं। यदि आप गैस बनने और पाचन या शरीर में पेट संबन्धी कोई भी बीमारी है तो आप सुबह 30ग्राम एलोवेरा के रस में शहद और नींबू मिलाकर इस का सेवन करे। कब्ज की समस्या हो या भूख की समस्या दोने का कारण है पेट का साफ ना होना। ऐलोवेरा के सेवन से आपका पेट साफ होने लगता है, और भूख भी आसानी से लगनी लगती है। ऐलोवेरा के जूस का सेवन खाली पेट लेने से ज्यादा फायदा मिलता है।
शैंपू के बाद आप एलोवेरा जेल को कंडीशनर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल का कंडिशनिंग शक्ति इतना जबरदस्त है कि यह महंगे से महंगे कंडीशनर को भी मात दे सकता है। एलोवेरा जैल में विटामिन ए,सी और ई काफी मात्रा में पाये जाते हंै। इसमें मौजूद विटामिन बी 12 और फोलिक एसिड बालों को गिरने से रोकने का काम करता है। एलोवेरा गंजापन दूर करने में असरदार है, और इसमें नए बाल उगाने के गुण होते हैै। एलोवेरा में एंजाइम काफी मात्रा में होता है, जो डेड सेल्स निकालने और नये सेल को बनाने में मदद कर आप के बालों की मरम्मत करते हैं। इस लिए आप एलोवेरा को शैंपू की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
एलोवेरा के कुछ अन्य फायदे:-
एलोवेरा का जूस एक कप रोज सुबह खाली पेट पीने से दिन-भर शरीर में ताकत और स्फूर्ति बनी रहती है।
यह जोड़ों के दर्द में काफी आराम पहुँचाता है।
डाबिटीज के रोगियों के लिए काफी फ़ायदेमंद होता हैं।
एलोवेरा का रस 20 ग्राम गिलोय का रस 5 ग्राम मिलाकर पीने से मोटापा कम होता है।
शरीर में कोई अंग अगर जल जाए या झुलस जाए तो आप एलोवेरा का गूदा उस जगह पर लगाए जलन से आराम मिलेगा और घाव भी जलदी भर जायेगा।
एलोवेरा के साथ आंवला का प्रयोग करने से बालों को मजबूती तो मिलती है आंखो की रौशनी भी बढ़़ती है।
पीलिया होने पर एलोवेरा का 15 से 20 ग्राम रस सुबह शाम पीने से फायदा मिलता है।
खांसी-जुकाम होने पर एलोवेरा के पत्तो को भून कर रस निकाल ले एक चम्मच रस एक कप गरम पानी के साथ लेने से खांसी-जुकाम में फायदा होता है।
खाली पेट एलोवेरा का जूस पीने से पेट साफ होता है, कब्ज की समस्या भी समाप्त होती है।
एलोवेरा रस मेहंदी में मिलाकर बालों में लगाने से बाल चमकदार होतेे है, मेहंदी का रंग भी अच्छा चढ़ता है।
एलोवेरा के गूदेे में मुलतानी मिट्टी और चंदन मिलाकर चेहरे के कील-मुंहासो पर लगाने से जलदी आराम आता है।
एलोवेरा के रस में थोड़ा सा नारियल का तेल मिलाकर कोहनी, घुटने और एड़ियों पर पड़ने वाले काले धब्बे पर लगा कर कुछ देर बाद धोने से धब्बे साफ हो जाते है।
एलोवेरा के रस में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर सिर पर लगाने से सिर दर्द में आराम मिलता है।
एलोवेरा शरीर में रक्त कोशिकाओं की संख्या बढ़ाकर खून की कमी को पूरा करता है।
एलोवेरा जेल एक ऑफ्टर शेव की तरह भी काम करता है। शेव कारते समय चेहरा अगर कही से कट जाए या जलन होने लगे तो एलोवेरा जेल लगाने से राहत मिलती है।
बवासीर से गुदा में होने वाली परेशानी में एलोवेरा जेल में नारियल का तेल मिलाकर गुदा में लगाने से आराम मिलता है।
एलोवेरा रस की 1-2 बूंदे नाक में डालने से नाक में थक्के जमने बंद हो जाते है।
मूत्र संबंधी रोगो में 5-10 ग्राम एलोवेरा के रस में चीनी मिलाकर पीने से पेशाब में दर्द और जलन में फायदा होता है।
और पढ़े – पाचन तंत्र को ठीक नींबू से
Comments 0