Vikas Plus Health
No Result
View All Result
  • General Health
  • Santmt ki sakhiya
  • Suvichar in Hindi
  • Hast Mudra
  • Benifit of fruits
  • General Health
  • Santmt ki sakhiya
  • Suvichar in Hindi
  • Hast Mudra
  • Benifit of fruits
No Result
View All Result
Vikas Plus Health
No Result
View All Result
Home Benifit of fruits

Benefits of Kharbuja / खरबूजे के फायदे

Sudhir Arora by Sudhir Arora
December 22, 2022
Reading Time: 1 min read
0
Benefits of Kharbuja / खरबूजे के फायदे

{ गर्मी में खरबूजे के फायदे }

खरबूजा एक ऐसा फल है जो सब जगह मिल जाता है। इसकी ठंड़ी तासीर और रस से भरा मीठा स्वाद इसे फलों में विशेष स्थान दिलाता है। खरबूजे मेें भरपूर पोषक तत्व जैसे विटामिन ए, विटामिन बी-6, फाॅलिक एसिड, मिनरल्स और फाइबर, भरपूर मात्रा में पाये जाते है। जो गर्मियों में हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरा करते है, साथ ही हमें जरूरी न्यूट्रिशन भी देते हैं। खरबूजे को कुकुमिस मेलो भी कहा जाता है, ये ककड़ी, लौकी, कद्दू आदि क्युकरबिटेसियाए परिवार से संबंधित होता है। खरबूजा सिर्फ स्वाद में ही लाजवाब नहीं होता बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आकार में गोल या आयताकार लगने वाला खरबूजा हल्के पीले रंग से लेकर नारंगी रंग में होता है। इसे आप रोजआना खा सकते है। खरबूजा स्कर्वी जैसे रोगों से शरीर की रक्षा करता है। एक्जिमा, मूत्र विकार, सिरदर्द चेहरे के दाग-धब्बे आदि में भी खरबूजा का रस लाभकारी होता है। आइए जानते हैं खरबूजे के अन्य फायदे।

RELATED POSTS

Benefit of fruits/ Benefits fo Dates/ Khajur

Benefit of fruits/ Benefits of Kinnow

Benifit of fruits/ Benifit of Guava

शरीर को हाइड्रेट करता है :-

खरबूजे में काफी मात्रा में पानी होता है। आपको यह जान कर आच्श्रर्य होगा कि इस में 90 प्रतिशत केवल पानी ही होता है। जो गर्मियों में आपके शरीर को चिलचिलाती गर्मियों में हाइड्रेट रखने में मदद करता है। यह आपके शरीर का तापमान नियंत्रित करता है और हीट से प्रोटेक्ट करता है और शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसके सेवन से शरीर को काफी मात्रा में विटामिन और खनिजों की प्राप्ती होती है।

वजन कम करने में सहायक :-

खरबूजे में कैलोरी कम मात्रा में जबकि फाइबर अधिक मात्रा में होता है। इसमें फैट कंटेंट ना के बराबर होता है, इसीलिए इसे वेट लांस फ्रेंडली फ्रूट भी कहा जाता हैं। इन्ही गुणों के कारण खरबूजा वजन घटाने वालों के लिए एक अच्छा खाद्य पर्दाथ बन जाता है। इसके पाचन की प्रक्रिया भी काफी धीमी गति से चलती है, जिससे की आपको लम्बे समय तक भूख का अहसास नहीं होता है। आप चाहें तो इसे अपनी वेटलाँस डाइट में भी शामिल कर सकते है।

आँखों के लिए :-

खरबूजे का सेवन शरीर को अनेक प्रकार के फायदे तो करता ही है, साथ ही यह आपकी आँखों की रोशनी भी बढ़ाता है। खरबूजे में एंटीआँक्सिडेंट बीटा-कैरोटीन होते हैं जो इसे इसका ब्राइट कलर देते हैं। जब आप खरबूजे के द्वारा बीटा कैरेटीन लेते हैं तो ये विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है। जो मोतियाबिंद को रोकने और आँखो की रोशनी को तेज करने में मदद करता है। इसके अलावा खरबूजे में जेआसथिन होता हैं जो विशेष रूप से आँखों की रोशनी के लिए अच्छा होता है और उम्र बढ़ने के साथ होने वाली विजन प्राॅब्लम को रोकता है।

पाचन तंत्र के लिए :-

आप अगर पाचन की समस्या से जूझ रहे हैं तो रोज खरबूजा अवश्य खाये। खरबूजें में फाइबर काफी मात्रा में होता है, जो हमारे पाचन तंत्र की प्रक्रिया को बेहतर बनाने में सहायक होता है। खरबूजे में पानी की अधिक मात्रा भोजन के पाचन में सहायक होती है, साथ ही हमारे पाचनतंत्र को स्वस्थ रखने वाली आँतों को सुचारू रूप से काम करने में मददगार होती है। खरबूजे में पाये जाने वाले मिनरल्स पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर कर पाचन प्रक्रिया को दुरूस्त कर देते हैं।

त्वचा को बनाए सुन्दर :-

लगातार खरबूजे का सेवन करने से आप का चेहरा चमकने लगेगा। खरबूूजे में पाये जाने वाला फाॅलिक एसिड आपकी त्वचा को गहराई से एक्सफोलएट करने में मदद करता हैं। खरबूजे में पाया जाने वाला कोलाजन प्रोटीन त्वचा में कनेक्टिव टिशू में कोशिका की संरचना को बनाए रखता है। कोलाजन से जख्म भी जल्दी ठीक होते हैं और त्वचा को मजबूती भी मिलती है। त्वचा पर होने वाला सोरायसिस रोग एक बहुत ही कष्टदायक रोग है, जिसके कारण पूरे शरीर में कहीं भी खुजली हो जाती है। यह रोग स्त्री या पुरूष किसी को भी, किसी भी आयु में हो सकता हैं। सोरायसिस होने पर खरबूजे के गुद्दे को पीस कर लगाने से लाभ होता है।

डायबिटीज यानी शुगर के लिए :-

यदी आपको डायबिटीज है तो खरबूजा अवश्य खाएं। इससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। खरबूजे में आँक्सीकोडोन होता है, जो रक्त शर्करा के स्तर को संतुलित करने में मदद करता हैं। खरबूजा खाने से कोलेस्ट्रॅाल लेवल सामान्य होता है, इसमें मौजूद विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। खरबूजे में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स है। फ्रैंटोज और ग्लूकोस एक नैचुरल शुगर है जो खरबूजे में पाई जाती है। इसलिए डायबिटीज के रोगी खरबूजा खाने से भी लाभ उठा सकते है।

हृदय के लिए :-

खरबूजे में बीटा कैरोटीन होता है, जोे एक एंटीआँक्सीडेंट के रूप में कार्य कर सकता है। एंटीआँक्सीडेंट हृदय में रक्त के संचार को बनाए रखने में मदद करते है। खरबूजे में एडेनोसिन और पोटेशियम पाया जाता है। पोटेशियम शरीर में सोडियम को हानि पहुँचाने में रोकने के साथ ही रक्तचाप को भी नियंत्रित करता है। खरबूजे में मौजूद काफी मात्रा में एडेनोसाइन यौगिक जो एक थक्का-रोधी यानी रक्त पतला करने के रूप में भी काम करता है। तथा इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी धमनी-स्क्लेरोसिस को रोकता है और फोलेट हृदय के दौरे को रोकने में मददगार हो सकता है। इस वजह से खरबूजा हृदय रोग को रोक सकता है।

गठिया की समस्या के लिए :-

खरबूजा आपको गठिया से जुड़े दर्द से छुटकारा दिला सकता है। खरबूजे में मौजूद विटामिन-सी शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, यह शरीर को फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। फ्री-रेडिकल्स कई तरह की शारीरिक समस्याऐं पैदा कर सकते हैं। खरबूजे में मौजूद विटामिन-सी गठिया से शरीर की रक्षा करता सकता हैं। खरबूजे में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण होते हैं। जो गठिया के कारण होने वाली सूजन और दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए इसकी उचित खुराक आपको गठिया से जुड़े दर्द और असुविधा से छुटकारा दिला सकती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए :-

खरबूजा खाने के फायदे गर्भवती महिलाओं को भी हो सकते हैं। खरबूजे में उच्च मात्रा में फोलेट कंटेंट होता है। यह शरीर से अनावश्यक सोडियम को बाहर कर वाटर रिटेंशन से बचा सकता है। गर्भवस्था के दौरान महिलाओं में फोलिक एसिड की कमी हो जाती है, ऐसे में खरबूजा शरीर में फोलिक एसिड की भरपाई कर सकता है। खरबूजे मेें मोजूद फोलेट सामग्री विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं में नए कोशिकाओं के उत्पादन और रखरखाव में मदद कर सकती है। इसमें पाया जाने वाला फोलिक एसिड न्यूरल ट्यूब (बच्चे के मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या) से बचा सकता है।

इम्यूनिटी को बढ़ाता है :-

करोना काल में इम्यूनिटी को बढ़ाने की जरूरत बढ़ गई है। इसके लिए खरबूजा एक विकल्प हो सकता हैं। खरबूजे में मौजूद विटामिन-सी जो एक प्रभावी एंटीआँक्सीडेंट होता है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के साथ कई बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकता है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन-बी शरीर में ऊर्जा के निर्माण में सहाता करता है। शुगर और कार्बोहाइड्रेट को संसाधित करने में यह ऊर्जा शरीर के लिए आवश्यक होती है। यही कारण है कि खरबूजा प्रतिरक्षा को बढ़ाने के लिए अच्छा माना जाता है।

खरबूजा खाने में कुछ बाते ध्यान में रखें नहीं तो हो सकते है साईड इफेक्ट :-

  • खरबूजे को खाने से पहले थोड़ी देर के लिए ठंढ़े पाली में अवश्य ड़ाल कर रखना चाहिए।
  • खरबूजे की तासीर ठंड़ी होती है, इसलिए जिनके ज्यादा जुकाम या खाँसी हो या पाचन क्रिया कमजोर हो, उन्हे खरबूजा नहीें खाना चाहिए।
  • भोजन के कुछ देर बाद ही खरबूजा का सेवन करना चाहिए।
  • खरबूजा खाने के तुरन्त बाद पानी पीने से हैजा होने की संभावना हो सकती हैै।
  • खरबूजा खाने के बाद पानी और दूध के सेवन से नुकसार हो सकता है।
  • कुछ लोगों को खरबूजे के सेवन से एलर्जी भी हो सकती है।
  • सुबह खाली पेेट खरबूजे का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे पित्त-दोष यानी एसिडिटी हो सकती है।
  • गर्म प्रकृति वालो को खरबूजे के अधिक सेवन से सूजन हो सकती है।
  • इसे उचित मात्रा में सेवन करने के बाद एक गिलास शक्कर का शर्बत पीने से पाचन क्रिया दरूस्त रहती है.
  • आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आप जानकारी के लिए दिए गए हैं, और इसे आजमाने से पहले किसी पेशवर डाक्टर या वैघ की सलाह जरूर लें धन्यवाद।
SendShareTweet
Sudhir Arora

Sudhir Arora

Related Posts

Benefit of fruits/ Benefits fo Dates/ Khajur
Benifit of fruits

Benefit of fruits/ Benefits fo Dates/ Khajur

December 30, 2022
Benefit of fruits/ Benefits of Kinnow
Benifit of fruits

Benefit of fruits/ Benefits of Kinnow

December 25, 2022
Benifit of fruits/ Benifit of Guava
Benifit of fruits

Benifit of fruits/ Benifit of Guava

December 24, 2022
Benifit of fruits / Benifit of Apples
Benifit of fruits

Benifit of fruits / Benifit of Apples

December 16, 2022
Benefit of fruits / Benefits of Mosambi in Hindi
Benifit of fruits

Benefit of fruits / Benefits of Mosambi in Hindi

October 7, 2022
Benefits of Litchi / लीची के फायदे
Benifit of fruits

Benefits of Litchi / लीची के फायदे

December 22, 2022
Next Post
Santmt ki Sakhiya in hindi/ Jeesa diya wesa paya

Santmt ki Sakhiya in hindi/ Jeesa diya wesa paya

Health Benefits of Eating Roasted Chana in Hindi/ भुने चने खाने के लाभ

Health Benefits of Eating Roasted Chana in Hindi/ भुने चने खाने के लाभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

Santmt ki Sakhiya in hindi/ Fakir or sahukar

Santmt ki Sakhiya in hindi/ Fakir or sahukar

April 25, 2023

मनोज और भूखे भेड़िये / manoj or bhukhe bhadiye

January 25, 2025
शहद के जीवन दायी फायदे

शहद के जीवन दायी फायदे

June 16, 2021

Popular Stories

  • Santmt ki Sakhiya in hindi / Kuuda mer gaya

    Santmt ki Sakhiya in hindi / Kuuda mer gaya

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Santmt ki Sakhiya in hindi/ Jahaj ka tufan se bchaw

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सन्तमत विचार हिंदी में / Santmt Vichar in hindi

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Santmt ki Sakhiya in hindi/ मरदाने का भोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Super Collection of Suvichar in hindi | सर्वश्रेष्ठ सुविचार हिंदी में पढ़ें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • General Health
  • Santmt ki sakhiya
  • Suvichar in Hindi
  • Hast Mudra
  • Benifit of fruits

© 2022 Vikas Plus

No Result
View All Result
  • General Health
  • Santmt ki sakhiya
  • Suvichar in Hindi
  • Hast Mudra
  • Benifit of fruits

© 2022 Vikas Plus

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?