Vikas Plus Health
No Result
View All Result
  • General Health
  • Santmt ki sakhiya
  • Suvichar in Hindi
  • Hast Mudra
  • Benifit of fruits
  • General Health
  • Santmt ki sakhiya
  • Suvichar in Hindi
  • Hast Mudra
  • Benifit of fruits
No Result
View All Result
Vikas Plus Health
No Result
View All Result
Home Benifit of fruits

Benifet of watermelon / तरबूज के फायदे

तरबूज आकार में बड़ा होता है। यह अंदर से लाल और बाहर से हरा होता है। तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है।

Sudhir Arora by Sudhir Arora
May 10, 2022
Reading Time: 1 min read
0
Benifet of watermelon / तरबूज के फायदे

*  गर्मी से राहत दिलाये तरबूज  *

RELATED POSTS

Benefit of fruits/ Benefits fo Dates/ Khajur

Benefit of fruits/ Benefits of Kinnow

Benifit of fruits/ Benifit of Guava

तरबूज एक गर्मियों का फल है। इससे शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। तरबूज आकार में बड़ा होता है। यह अंदर से लाल और बाहर से हरा होता है। तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है। तरबूज मीठा, स्वादहीन और कड़वे तीनों रूपों में पाया जाता है। तरबूज खाने से शरीर को ताजगी एवं ऊर्जा प्राप्त होती है। यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है। इसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल मौजूद होते हैं। इसमें पानी के अलावा, विटामिन सी अधिक होता है। आजकल एक्सपर्टस भी सलाह देते हैं, इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए विटामिन सी युक्त भोजन, फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिये, ताकी आपका शरीर कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ सके। ऐसे में तरबूज एक अच्छा विक्लप है। तरबूज वजन कम करता है, त्वचा में निखार लाता है, किड़नी और आँखों को स्वास्थ रखता हैं। अक्सर लोग एक बार में बहुत ज्यादा तरबूज खा लेते हैं, ऐसा करना आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। आईये जाने तरबूज के फायदे और नुकसान के बारे में:-

ह्नदय को रक्खे स्वास्थ्य :-

ह्नदय स्वास्थ्य के लिए तरबूज के बहुत फायदे हैं। यह शरीर के कोलेस्ट्रॅाल के स्तर को घटाने में मदद करता है। तरबूज खाने या इसका जूस पीने से खराब कोलेस्ट्राॅल के संचय को रोका जा सकता है, जो ह्नदय रोगों का कारण होता है। तरबूज के इन ह्नदय-स्वास्थ्य गुणों के पीछे तरबूज में पाया जाने वाला साइट्रलाइन नामक पदार्थ है, जो कोरोनरी धमनियों में एक प्लाक को कम करने में सहायक हो सकता है। तरबूज के सेवन से ह्नदय की बीमारियों का जोखिम कम होता है।

वजन कम करने के लिए :-

तरबूज का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर का वजन को घटाया जा सकता हैं। वजन घटाने के लिए तरबूज काफी फायदे मंद होता है। तरबूज में फाइबर और पानी भरपूर मात्रा में होता है। वजन कम करने के लिए आप इसे अपने दैनिक आहार में शामिल कर सकते हैं। आप इसका सेवन नाश्ते या स्नेक्स के रूप में करते हें, तो यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रख सकता हैं। वजन कम करना, तरबूज के सबसे अच्छे स्वास्थ्य लाभों में से एक है। तरबूज में कैलोरी की मात्रा भी काफी कम होती है। और यह शरीर को डिटाॅक्सीफाई करने में भी सहायक हो सकता हैं।

शरीर को रखे हाइड्रेट :-

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है। तरबूज में भरपूर पानी होता है, इसका सेवन करने से आपके शरीर में पानी की कमी दूर होती है। गर्मियों में डिहाइड्रेशन कई तरह की शरीरिक समस्याए जैसे कब्ज, कमर दर्द, मुंह सूखना, ब्लड प्रेशर का लो होना, सिर चकराना, पेट फूलना आदी परेशानियों को दूर करने में सहायक हो सकता है। खासकर गर्मियों में शरीर को पानी की आवश्यकता अधिक होती है, ऐसे में तरबूज का जूस बहुत फायदा पहुँचाता हैं। यह शरीर को रिहाइड्रेट करता है और पेट को ठंड़ा रखता है।

मांसपेशियों को रखे मजबूत :-

तरबूज के सेवन से मांसपेशियों को मजबूत किया जा सकता है। मांसपेशियों में होने वाले दर्द के लिए भी तरबूज बहुत फायदा पहुँचाता है। तरबूज में इलेक्ट्रोलाइट्स और अमीनो एसिड साइट्रलाइन भरपूर मात्रा में मौजूद रहता है। जो कसरत के बाद गले की मांसपेशियों में होने वाले दर्द को शांत करने में मदद करता हैं। तरबूज में मौजूद साइट्रलान मांसपेशियों के दर्द को कम करने में सहायक होता है। मांसपेशियों के दर्द से बचने के लिए गर्मी के मौसम में तरबूज को अपने डेली डाईट में शामिल करना चाहीए।

रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को करे मजबूत :-

तरबूज में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। तरबूज में मौजूद विटामिन-ए प्रतिरक्षा प्रणाली को नियंत्रित करता है। तरबूज में फाइबर भी होता है जो पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने तथा आंतों में पनपने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करने में आपकी मदद कर सकता है। तरबूज में विटामिन-बी6 भी होता है जो शरीर में एंटीबाॅडी सैल्स को बनाने में मदद करता है, तथा इम्यूनिटी बूस्ट करने में सहायक होता है। एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना बहुत जरूरी है। इसलिए आप अपने रोज आना के आहार में तरबूज को शामिल कर सकते हैं।

आँखों के लिए :-

आँखों के लिए तरबूज के बहुत से लाभ होते है। तरबूज में विटामिन-ए भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो आँख के रेटिना में पिगमेंट को बनाने में मदद करता है। विटामिन-ए को रेटिनाॅल भी कहा जाता है, जो उम्र से संबंधित नजर के धुंधलेपन को दूर करने में मदद कर सकता है। एएमडी आँख संबंधी एक चिकित्सीय स्थिति है, जो 50 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों की आँखों की रोशनी के कम होने का प्रमुख कारण बनती है। तथा मैक्युला को भी नुकसान पहुँचाती है। मैक्युला हमें उन चीजों को देखने में मदद करता है, जो सीधे आँखों के आगे होती हैं। इसीलिए तरबूज का सेवन हमारी आँखों के लिए भी फायदे मंद हो सकता है।

ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल :-

तरबूत में साइट्रलाइन नामक एमिनो एसिड पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। साथ ही इसमें पोटेशियम, मैगनीशियम की भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में स्थित रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ रखने का काम करता है। हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए तरबूज का सेवन लाभकारी साबित हुआ है। इसके लिए आप तरबूज के एक गिलास जूस का रोज आना सेवन करके हाई ब्लड प्रेशर से छुटकारा पा सकते है।

तनाव से मुक्ति :-

तनाव से मुक्ति पाने के लिए भी तरबूज का सेवन किया जा सकता है। मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए शरीर में पोषक तत्वों के साथ-साथ हार्मोंस का संतुलन ही बहुत आवश्यक होता हैं। शरीर में पोषक तत्वों का संतुलन बिगड़ने से चिंता, तनाव, सिरदर्द, डिप्रेशन और थकान जैसी बडी समस्याएं भी हो सकती है। तरबूज मेें पाया जाने वाला विटामिन-सी एक प्रसिद्ध ऐटीआँक्सीडेंट है जो इन सभी समस्याओं से दूर करने और मनोदशा को ठीक करने का काम करता है। नियमित रूप से तरबूज का सेवन करने से आप अपने मस्तिष्क को शान्त कर सकते है और अच्छा स्वास्थ्य भी पा सकते है।

कैंसर से बचाव :-

कैंसर को वैसे तो ला-ईलाज बिमारी कहा गया है। लेकिन तरबूज में कुछ ऐसे तत्व है, जो कैंसर को रोकने में मदद कर सकते है। तरबूज में लाइकोपीन नामक तत्व होता है, जिसके कारण तरबूज अन्दर से लाल रंग में परिर्वतित हो जाता है। लाइकोपीन एक पावर फुल एंटीआँक्सीडेंट है, और इसमें कीमो को कम करने के तत्व होते है, जो प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं।

{तरबूज खाने का सही समय }

तरबूज शरीर में पानी की कमी को तो पूरा करता ही है साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं, जैसे-फाइबर, पोटैशियम, आयरन और विटामिन ए, बी और सी होता हैं तरबूज खाने का सबसे सही समय दोपहर में है। इसका सेवन आप सुबह ब्रेकफास्ट में भी कर सकते है। तरबूज को काट कर सलाद के रूप में या फिर जूस बना कर लेने से लाभ मिलता है। तरबूज में मौजूद लाइकोपीन नामक एंटी-आँक्सीडेंट हमें कई बीमारियों से बचााये रखने में मदद करता है।

तरबूज से होने वाले नुकसान :-

 तरबूज का सेवन लो ब्लड प्रेशर वाले व्यक्ति को अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।
 तरबूज का सेवन एक व्यस्क व्यक्ति को एक दिन में 200 ग्राम से ज्यादा नहीं करना चाहिए।
 जिन व्यक्तियों को गुर्दे की समस्या है, उन्हे तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए।
 तरबूज का अधिक सेवन ब्लड में शुगर की मात्रा को बढ़ा सकता है।
 गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं को तरबूज का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।
 तरबूज में पोटेशियम का स्तर सामान्य से अधिक होता है, इसलिए इसके अधिक सेवन से ह्नदय संबंधी समस्याएं हो सकती है।
 तरबूज में लाइकोपीन की मात्रा अधिक होती है, इसके अधिक सेवन से दस्त, उल्टी और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
 जिन व्यक्तियों को गाजर से एलर्जी होती है, उन्हे तरबूज से भी एलर्जी हो सकती है।
 तरबूज को खाने के बाद कम से कम एक घंटे तक पानी नहीं पीना चाहिए।

 

SendShareTweet
Sudhir Arora

Sudhir Arora

Related Posts

Benefit of fruits/ Benefits fo Dates/ Khajur
Benifit of fruits

Benefit of fruits/ Benefits fo Dates/ Khajur

December 30, 2022
Benefit of fruits/ Benefits of Kinnow
Benifit of fruits

Benefit of fruits/ Benefits of Kinnow

December 25, 2022
Benifit of fruits/ Benifit of Guava
Benifit of fruits

Benifit of fruits/ Benifit of Guava

December 24, 2022
Benifit of fruits / Benifit of Apples
Benifit of fruits

Benifit of fruits / Benifit of Apples

December 16, 2022
Benefit of fruits / Benefits of Mosambi in Hindi
Benifit of fruits

Benefit of fruits / Benefits of Mosambi in Hindi

October 7, 2022
Benefits of Kharbuja / खरबूजे के फायदे
Benifit of fruits

Benefits of Kharbuja / खरबूजे के फायदे

December 22, 2022
Next Post
Santmt ki Sakhiya in hindi/ मरदाने का भोजन

Santmt ki Sakhiya in hindi/ मरदाने का भोजन

Benefits of Bel ( Wood Apple) / बेल के फायदे

Benefits of Bel ( Wood Apple) / बेल के फायदे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

Santmt ki Sakhiya in hindi/ Hajrat husen or gayal kutta

Santmt ki Sakhiya in hindi/ Hajrat husen or gayal kutta

April 25, 2023
Santmt ki Sakhiya in hindi / कबीर जी की पगड़ी

Santmt ki Sakhiya in hindi / कबीर जी की पगड़ी

December 6, 2021
Santmt ki Sakhiya in hinid/Simran ki takat

Santmt ki Sakhiya in hinid/Simran ki takat

February 15, 2022

Popular Stories

  • Santmt ki Sakhiya in hindi / Kuuda mer gaya

    Santmt ki Sakhiya in hindi / Kuuda mer gaya

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Santmt ki Sakhiya in hindi/ Jahaj ka tufan se bchaw

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सन्तमत विचार हिंदी में / Santmt Vichar in hindi

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Santmt ki Sakhiya in hindi/ मरदाने का भोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Super Collection of Suvichar in hindi | सर्वश्रेष्ठ सुविचार हिंदी में पढ़ें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • General Health
  • Santmt ki sakhiya
  • Suvichar in Hindi
  • Hast Mudra
  • Benifit of fruits

© 2022 Vikas Plus

No Result
View All Result
  • General Health
  • Santmt ki sakhiya
  • Suvichar in Hindi
  • Hast Mudra
  • Benifit of fruits

© 2022 Vikas Plus

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?