Vikas Plus Health
No Result
View All Result
  • General Health
  • Santmt ki sakhiya
  • Suvichar in Hindi
  • Hast Mudra
  • Benifit of fruits
  • General Health
  • Santmt ki sakhiya
  • Suvichar in Hindi
  • Hast Mudra
  • Benifit of fruits
No Result
View All Result
Vikas Plus Health
No Result
View All Result
Home Benifit of fruits

Benifit of fruits / Benifit of Apples

’एन एप्पल ए डे, कीपस द डाॅक्टर अवे’ मतलब यह कि रोजाना एक सेब खाने से आप डाॅक्टर से दूर रह सकते है।

Sudhir Arora by Sudhir Arora
December 16, 2022
Reading Time: 1 min read
0
Benifit of fruits / Benifit of Apples

-: सुबह केे समय सेब खाने के फायदे :-

सेब के बारे में एक कहावत सुनी होगी कि ’एन एप्पल ए डे, कीपस द डाॅक्टर अवे’ मतलब यह कि रोजाना एक सेब खाने से आप डाॅक्टर से दूर रह सकते है। सेब हमारे देश में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में सबसे अधिक खाया जाने वाला फल है। सेब में इतने गुणकारी तत्व और पोषण तत्व होते हैं, जो हमें कई तरह की बीमारियों से दूर रखता हैं और हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। जो हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। वही अगर आप इसके बीजो का अधिक सेवन करते है तो यह एक खतरनाक रासायनिक गैस साइनाइड़ छोड़ता है, जो किसी इंसान की मौत का कारण बन सकती है। सेब का इस्तेमाल आप औषधि के रूप में भी कर सकते है। जी हां, कई रोगों को ठीक करने के लिए भी सेब का प्रयोग किया जाता है, आईए इसके लाभ और नुकसान के बारे में जाने ़ ़़ ़ ़ ़ ़

RELATED POSTS

Benefit of fruits/ Benefits fo Dates/ Khajur

Benefit of fruits/ Benefits of Kinnow

Benifit of fruits/ Benifit of Guava

आंतों के लिए लाभकारी :-

कब्ज और गैस की सम्सया से जूझ रहे मरीजों के लिए सेब का सेवन बहुत लाभकारी हो सकता है। सेब में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सेब के सेवन से प्यास खत्म होती है और आंत स्वस्थ होती है, सेब को भूनकर खाने से आंतों के रोगों में बहुत लाभ मिलता है। शरीर में डाइटरी फाइबर की कमी से आंतों में होने वारी समस्या जैसे पेट दर्द, कब्ज और दस्त हो सकते हैं। सेब में डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में होने के कारण इसके सेवन से दस्त या डायरिया और कब्ज दोनो के लिए ही फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद पेक्टिन फाइबर आंतो के लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा आप सेब का मुरब्बा भी खा सकते है।

वजन कम करने के लिए :-

सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो भूख से लड़ने में सहायक होता है। सुबह के समय सेब का सेवन करके आप अपने शरीर का वजन कम कर सकते है। अगर आप सुबह सेब का सेवन करते है तो आपको बार-बार भूख नहीं लगती। सेब हमारे मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है जिससे हमारा शरीर सामान्य से अधिक कैलोरी का बर्न करता है। सेब में पाॅलीफेनोल्स, डाइटरी फाइबर, एंटी-आॅक्सीडेंट और कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जब आप सुबह-सुबह सेब खाते हैं, तो आपको खाने की क्रेविंग कम होती है। जिससे आपका वजन कम हो सकता है। सेब में मौजूद पाॅलीफेनोल्स शरीर से फ्री रेडिकल्स और मोटापा बढ़ाने वाले टिश्यू को कम कर सकते है।

आँखों के लिए सेब :-

सेब के लगातार खाने से आपकी आँखों की रोशनी लम्बे समय सवस्थ रक्खा जा सकता है। सेब में एंटी-आॅक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन-सी और विटामिन-बी पाया जाता है। जो हमारी आँखों की रोशनी की ताकत को बढ़ाता है, तथा आँखों की अन्य परेशानियां, जैसे-मोतियाबिंद, ग्लूकोमा आदि से भी बचाव करता है। सेब को नियमित रूप से भोजन में शामिल करने से चशमा भी उतारा जा सकता है। इसके नियमित उपयोग से रात को कम दिखाई देने की परेशानी में भी लाभ होता है।

डायबिटीज के लिए :_

सेब डायबिटीज के विकास को रोकने में मदद करता है। शुगर का शरीर में सही नियंत्रण बहुत ही आवश्यक है ऐसे में सेब सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। रोजाना सेब का सेवन करने वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है। डायबिटीज से पीड़ित लोग उच्च फाइबर वाले आहार जैसे सेब व अन्य फलो का सेवन करके रक्त शर्करा के स्तर को कम कर सकते हैंै। सेब में मौजूद फाइबर खराब कोलेस्टोªल को कम कर अच्छे कोलेस्ट्रोल को बढ़ा कर मधुमेह को कम करने में मदद कर सकता है। डायबिटीज के रोगियों के लिए रोजाना सेब का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है।

कैंसर के लिए सेब :-

सेब में एंटी कैंसर गुण पाया जाता है। सेब का रोज सेवन से कैंसर के लक्षणों को दूर रखने में मदद मिलती है। यदी आप दिन में एक सेब खाते हैं तो यह यकृत में टयूमर को रोकेगा, और यह कोलन कैंसर से भी निजाद दिलाता है। सेब को छिलके सहित खाने से कई तरह के कैंसर से बचा जा सकता है, जिसमें लंग्स और ओवरी कैंसर के साथ एसोफेगस, और ब्रेस्ट कैंसर भी शामिल हैं। इसमें मौजूद एंटी-आॅक्सीडेंट गुण फ्री रेडियकल्स को कम कर शरीर में डिटाॅक्सिफाइंग एंजाइम को बढ़ाने का काम करते है।

एनीमिया के लिए :-

अगर हमारे शरीर में ब्लड में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाये तो इसके कारण एनीमिया हो सकता है। सेब में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, अगर आप दिन में 2 सेब खाते है तो यह पूरे दिन की आयरन की कमी को पूरा करता हैं। सेब में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो रेड ब्लड सेल्स के गठन में सहायता करते हैं और हमारे ब्लड में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद कर सकते है।

हृदय के लिए फायदेमंद :-

सेब हृदय के लिए काफी फायदेमंद होता है। सेब में कार्डिओ प्रोटेक्टिव गुण होने के कारण यह हृदय के लिए फायदेमंद होता है। सेब मेें नियासिन और फाइबर, जैसे तत्व पाये जाते है जो कोलेस्ट्रोल के लेवल को कंट्रोल में रखते है, साथ ही ब्लड में शुगर की मात्रा को भी कंट्रोल करते है। नियमित रूप से सेब का सेवन करने से दिल का दौरा, मंासपेशियों की एंठन, स्ट्रोक, हार्ट को खून पहुंचाने वाली कौशिकाओ का सिकुड़ना जैसी धातक बिमारियों का खतरा कम हो जाता है। सेब का लगातार सेवन हृदय के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं।

तवचा के लिए :-

सुबह रोजाना सेब का सेवन करने से चेहरे पर मौजूद सफेद दाग-धब्बों को कम किया जा सकता है। इसके सेवन से आपके चेहरे पर ग्लो आने के साथ-साथ आपके फेस पर मौजूद एक्सट्रा चर्बी भी कम हो सकती है। चेहरे पर निखार लाने के लिए आप रोजाना एक सेब का सेवन कर सकते हैं।

कोलेस्ट्राॅल को कम करे :-

इन दिनों कई लोगों का कोलेस्ट्राॅल अनियंत्रित होता है। सेब के सेवन से आपको कोलेस्ट्राॅल कम करने में मदद मिल सकती है। कोलेस्ट्राॅल का स्तर बढ़ने से कम उम्र में ही लोग हृदय रोग की चपेट में आ रहे हैं। बैड कोलेस्टॅªाल का स्तर बढ़ने से हृदय से जुड़ी बीमारी होने का खतरा बना रहता है। रोजाना सुबह के समय सेब का सेवन करने से कोलेस्ट्राॅल को कंट्रोल किया जा सकता है। यदी आपका कोलेस्ट्राॅल स्तर काफी ज्यादा बढ़ रहा है, तो सेब को उबालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

सेब खाने का सही समय :-

वैसे तो सेब को किसी भी समय खाया जा सकता है। सेब में बहुत सारे पोषक तत्वों भरपूर मात्रा में होते हैं, जैसे कि विटामिन सी, बी1,बी 2, पी, ई, मैंगनीज और पोटेशियम आदि। ऐसे में रात के वक्त इसका सेवन कारने से पचने में परेशानी को सकती है। इसलिए सुबह के समय इसका सेवन आपके लिए सबसे बढ़िया समय हो सकता है। सुबह आप रोजाना सेब को सेवन करते हैं, तो यह आपको स्वास्थ्य को कई प्रकार के लाभ दे सकता है।

आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आप जानकारी के लिए दिए गए हैं, और इसे आजमाने से पहले किसी पेशवर डाक्टर या वैघ की सलाह जरूर लें धन्यवाद।

 

 

SendShareTweet
Sudhir Arora

Sudhir Arora

Related Posts

Benefit of fruits/ Benefits fo Dates/ Khajur
Benifit of fruits

Benefit of fruits/ Benefits fo Dates/ Khajur

December 30, 2022
Benefit of fruits/ Benefits of Kinnow
Benifit of fruits

Benefit of fruits/ Benefits of Kinnow

December 25, 2022
Benifit of fruits/ Benifit of Guava
Benifit of fruits

Benifit of fruits/ Benifit of Guava

December 24, 2022
Benefit of fruits / Benefits of Mosambi in Hindi
Benifit of fruits

Benefit of fruits / Benefits of Mosambi in Hindi

October 7, 2022
Benefits of Kharbuja / खरबूजे के फायदे
Benifit of fruits

Benefits of Kharbuja / खरबूजे के फायदे

December 22, 2022
Benefits of Litchi / लीची के फायदे
Benifit of fruits

Benefits of Litchi / लीची के फायदे

December 22, 2022
Next Post
Santmt ki Sakhiya in hindi / Ak aakhwala khaan

Santmt ki Sakhiya in hindi / Ak aakhwala khaan

General Health / Benefits Of Carrots

General Health / Benefits Of Carrots

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

Happy new year/2022

Happy new year/2022

December 31, 2021
Hast mudra vigyan/हस्त मुद्रा विज्ञान

Hast mudra vigyan/हस्त मुद्रा विज्ञान

July 3, 2021
Santmt ki Sakhiya in hindi/ Parbhu ki marji

Santmt ki Sakhiya in hindi/ Parbhu ki marji

January 13, 2022

Popular Stories

  • Santmt ki Sakhiya in hindi / Kuuda mer gaya

    Santmt ki Sakhiya in hindi / Kuuda mer gaya

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Santmt ki Sakhiya in hindi/ Jahaj ka tufan se bchaw

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सन्तमत विचार हिंदी में / Santmt Vichar in hindi

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Santmt ki Sakhiya in hindi/ मरदाने का भोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Super Collection of Suvichar in hindi | सर्वश्रेष्ठ सुविचार हिंदी में पढ़ें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • General Health
  • Santmt ki sakhiya
  • Suvichar in Hindi
  • Hast Mudra
  • Benifit of fruits

© 2022 Vikas Plus

No Result
View All Result
  • General Health
  • Santmt ki sakhiya
  • Suvichar in Hindi
  • Hast Mudra
  • Benifit of fruits

© 2022 Vikas Plus

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?