{ अमरूद खाने के फायदे }
वैसे तो सभी फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं सदींयों में आने वाले फलों में पोषक तत्वों की अधीकता रहती है। जिससे हम शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति कर सकते है। आज हम इस लेख में खासतौर पर अमरूद के फायदे की बात कर रहे हैं। पाचन को बेहतर बनाने के लिए अमरूद एक बेहतरीन फल है। अमरूद में विटामिन-सी, ए और ई का समृद्ध स्रोत होता है। अमरूद को सुपर फ्रूट इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें संतरे से चार गुना ज्यादा विटामिन-सी और पाइनएप्पल से तीन गुना ज्यादा प्रोटीन और चार गुना ज्यादा फाइबर पाया जाता है। इसमें केले से अधिक पोटैशियम होता है। अमरूद संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, पाचन का बेहतर बनाता है, और कब्ज जैसी समस्या को आराम देता है। आईए अमरूद के गुण और फायदे के बारे में विसतार से जाने:-
वजन कम करने के लिए :-
यदी आप डाइट पर हैं या अपना वजन कम करने की सोच रहे हैं। तो अमरूद को अपनी डाइट जरूर शामिल करे। अमरूद आपके वेट को कम करने पूरा मदद करेगा और आपके डाइट प्लान को खराब नहीें करेगा क्योंकि अमरूद में कैलोरी बहुत कम होती हैं और इसका सेवन आपको जल्दी भूख नहीं लगने देता। छिलके वाले पके अमरूद से बने सप्लीमेंट से बाॅडी माॅस इंडेक्स कम हो सकता है। पका हुआ अमरूद का सेवन आपको वजन कम करने में काफी मदद कर सकता है।
पाचन तंत्र के लिए :-
अमरूद का सेवन पाचन तंत्र को सुधारने के लिए किया जा सकता है। इसमें डाइटरी फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। फाइबर की कमी की वजह से ही कब्ज होती है। अनहेल्दी खाना खाने की आदत का सबसे ज्यादा असन हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। इससे हमारा पाचन कमजोर होने लगता है, और कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती है। अमरूद में मौजूद फाइबर खाने को जल्दी और स्वस्थ रूप से पचाने में डाइजेस्टिव सिस्टम की मदद करते हैं। अमरूद की तासीर ठंड़ी होती है, यह हमारे पेट के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी पाचन को दुरुसत करके पेट से जुड़ी कई बीमारियों को दूर कर सकता है।
स्किन को रखे स्वस्थ्य :-
अमरूद में विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है, इससे स्किन और बाॅडी दोनों को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। अमरूद का जूस निकालकर या इससे स्मूदी बनाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है, इससे स्किन की पोषण जरूरत पूरी होती हैं और स्किन हेल्दी भी रहती है। अमरूद एंटी-आॅक्सीडेंट होने के कारण ये फ्री-रेडिकल्स से लड़ने और शरीर में से टाॅक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है जिससे स्किन अंदर से भी साफ रहती हैं।
डायबिटीज के लिए अमरूद :-
डायबिटीज से पीड़त लोगों को बिना छिलके वाला अमरूद का सेवन करना चाहिए। बिना छिलके वाला अमरूद ब्लड शुगर को कम करने मे मदद करता है। अमरूद में मौजूद पाॅलीसैकराइड तत्व टाइप-2 शुगर को कम करने में मदद करता है। अमरूद के पत्ते के अर्क में एंटी-हाइपरग्लिसमिक तत्व मौजूद होता हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाईट में नियमित रूप से अमरूद को शामिल करना चाहिए।
कैंसर को करे कम :-
अमरूद प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है। कैंसर एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है, जहा इसका कोई इलाज नहीं था पर अब कैंसर को ठीक किया जा सकता है। अमरूद की पत्ती का रस या अर्क इन कैंसर सेल्स कि ग्रोथ को बहुत धीरे कर देता है। असल में इसमें लाइकोपीन नामक तत्व शामिल होता है, जो प्रोस्टेट कैंसर सेल्स के विरूद्ध कीमोप्रीवेंटिव प्रभाव प्रदर्शित कर सकता है और इससे होने वाले नुकसान को कम कर सकता है। फिर भी कैंसर के लिए डाॅक्टर से सम्र्पक आवश्यक करना चाहिए।
हृदय के लिए :-
अमरूद का सेवन हृदय के लिए फायदेमंद हो सकता है। शरीर में पोटेशियम की कमी या सोडियम की अधिक मात्रा होने से हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर जैसी हृदय से संबंधी समस्याएं हो सकती है। अमरूद में पोटेशियम की सही मात्रा पाई जाती है, जो रक्त वाहिकाओं को आराम पहुंचाने का काम करती है, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। अमरूद में मौजूद एंटीआँक्सीडेंटस और विटामिन्स आँक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते है। वहीं इसमें फाइबर पाया जाता है और फाइबर खराब कोलेस्ट्राॅल को जो हृदय की बीमारी का कारण बन सकता है, उसे कम करता है, और कोलेस्ट्रॅाल की वजह से होने वाले हृदय रोग के जोखीम को कम कर सकता है।
आँखों के लिए अमरूद :-
पौष्टिक तत्वों की कमी के कारण आँखों से संबंधित परेशारी होने लगती है। बच्चों का ज्यादा टीवी देखना, लेपटाप पर काम करना, देर तक पढ़ाई करना, कम रोशनी में पढ़ना, बढती उम्र में आँखे कमजोर होने लगती है। ऐसे में अमरूद का सेवन एक अच्छा विकल्प है। अमरूद में विटामिन-ए, सी, फोलेट, जिंक और काॅपर जैसे तत्व पाये जाते है। ये सभी पोषक तत्व आँखों को स्वास्थ्य बनाते है, साथ ही बढ़ती उम्र के कारण होने वाले आँखों की समस्याओं को कम करते है।
पीरियडस क्रैंप को कम करने में मदद :-
ज्यादा तर महिलाओं को पीरियडस के समय स्टोमक क्रैंप जैसी समस्यांए होती है। अमरूद की पत्तियों का रस पीरिसडस क्रैंप को कम करने में मदद करता है। अमरूद की पत्तीया खाने से हमे पेट दर्द में आराम मिलता है। ये बात साइंटिफिकली प्रोवेन है कि यूटरीन पेन में अमरूद की पत्तियों का रस और किसी भी पेंकिलर के मुकाबले ज्यादा असरदार होता है।
अमरूद को कब खाना चाहिए कब नहीं
अमरूद की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसे दोपहर के समय खाना सब से अच्छा रहता है।
खाली पेट हमेशा अच्छी तरह से पका हुआ अमरूद ही खाना चाहिए।
कच्चा या अधपका अमरूद खाने से पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।
खाली पेट अमरूद खाने से पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
सुबह-सुबह जल्दी, देर शाम या रात को अमरूद के सेवन से बचना चाहिए।
खंासी-जुकाम वाले लोगों को खाली पेट अमरूद खाने से बचना चाहिए।
आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आप जानकारी के लिए दिए गए हैं, और इसे आजमाने से पहले किसी पेशवर डाक्टर या वैघ की सलाह जरूर लें धन्यवाद।