Vikas Plus Health
No Result
View All Result
  • General Health
  • Santmt ki sakhiya
  • Suvichar in Hindi
  • Hast Mudra
  • Benifit of fruits
  • General Health
  • Santmt ki sakhiya
  • Suvichar in Hindi
  • Hast Mudra
  • Benifit of fruits
No Result
View All Result
Vikas Plus Health
No Result
View All Result
Home Benifit of fruits

नाशपाती के फ़ायदे / Benifit of Nashpati

Sudhir Arora by Sudhir Arora
August 1, 2021
Reading Time: 1 min read
0
नाशपाती के फ़ायदे / Benifit of Nashpati

नाशपाती करे रोगों का नाश

गर्मीयों के मौसम में आने वाले फलो में से एक है नाशपाती इससे सभी लोग परिचित तो है, पर गुणों के बारे में कम ही लोग जानते है। नाशपाती में सभी प्राकृतिक विटामिन्स, खनिज, और द्रव्य मे घुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा मे पाए जाते है। गर्मी के मौसम में हमारे शरीर को शीतल पेय की जरूरत होती है। नाशपाती हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरा करती है। इसका आकार सेब से मिलता-जुलता होता है और यह पेड़ पर घंटी की तरह लटकी होती है, इसे दैवीय उपहार भी समझा जाता है, इसमें इतने सारे औषधिय गुण होते है जो सीधे-सीधे हमारे स्वास्थय पर प्रभाव डालते है। नाशपाती के जैसा एक फल होता है बब्बूगोशा इन दोनो में र्फक होता है। नाशपाती का छिलका मोटा होता है, और बब्बूगोशे का छिलका पतला और मुलायम होता है। बब्बूगोशे को आप छिलके सहित खा सकते है, जबकी नाशपाती को हमेशा छील कर ही खाना चाहिए।

RELATED POSTS

Benefit of fruits/ Benefits fo Dates/ Khajur

Benefit of fruits/ Benefits of Kinnow

Benifit of fruits/ Benifit of Guava

वजन कम करने के लिए :-

विभिन्न प्रकार की खादों के प्रयोग से उगाए जाने वाली सब्जीया और अनाजों में इस्तेमाल के कारण आज वजन बढ़ना एक आम समस्या हो गया हैं। अगर वजन बढ़ रहा है, तो नाशपाती खाना आप के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें फाबर की मात्रा अधिक होने के कारण पेट और पाचन तंत्र मजबूत बनता है। केवल एक नाशपाती में 100से 110 कैलोरी होती है, इसमें मौजूद पेक्टिन नामक तत्व कब्ज में लिए रामबाण उपचार है। यदी आप वजन कम करने के लिए किसी प्रकार की डाइट प्लार या व्यायामक कर रहे है, तो उसमें नाशपाती को शामिल अवश्य कीजिए यह आपके वजन को कम करने में मदद करे गी। 8 हफते तक दो नाशपाती रोजआना सेवन करने से वजन में आश्र्चय जनक कमी प्राप्त कर सकते है। आज के समय में फास्टफूड का अधिक उपयोग के कारण पाचन की समस्या अधिक हो गई है, इसलिए नाशपाती या नाशपाती का जूस हमारे पेट को बहुत आराम पहुंचाता है, और कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा दिलाता है।

हड्डियों के लिए :-

हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाये रखने के लिए हमें नाशपाती का जरूर सेवन करना चाहिए। नाशपाती में मौजूद बोरोन नामक रासायनिक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ शरीर में कैल्शियम के लेवल को बनाये रखने में सहायक होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन (के) भी हड्डियों को मजबूत करने व रक्त के थक्का बनने या खून बहना रूकने की प्रक्रिया के लिए सहायक होता है। हर दिन एक नाशपाती का सेवन करने से मांसपेशियों की अनेक बीमारियां दूर होती है।

बालों के लिए :-

नाशपाती में पाये जाने वाले पोषक तत्व हमारे बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाने की क्षमता रखते है। नाशपाती में पाया जाने वाला ग्लूसिटोल एक प्राकृतिक अल्कोहल हमारे बालों की जड़ो में जाकर मजबूती प्रदान कर इन्हें स्वस्थ रखता है। बालों में चमक लाने के लिए एक पका हुआ नाशपाती और सेब का सिरका और दो बड़े चम्मच पानी को मिलाकर बालों में लगाने से बालों में चमक आती है। नाशपाती का सेवन करने से हमारे बालों के रूखेपन, बालों की खोई चमक और घुंघराले बालों को सुलझाने में मदद मिलती है।

हृदय संबंधी रोगों के लिए :-

हृदय संबंधी समसयाओं की बात करें तो यह एक आप बात हो गई है। ऐसे में नाशपाती का सेवन हृदय रोग के कारण और दिल के दौरे के खतरे को तथा हार्ट अटैक और स्ट्रोक को कम करने की क्षमता रखता हैं। हमारे शरीर को पोटेशियम की जरूरत होती है, जो नाशपाती मे प्रचुुर मात्रा में पाया जाता है। नाशपाती में पेक्टिन नामक तत्व भी काफी मात्रा में होता है, जो आंतो को मजबूत बनता है और खून में कोलेस्ट्राल की मात्रा को कम करता है। इसलिए नाशपाती का सेवन करना हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

डायबिटीज के लिए :-

डायबिटीज के रोगीयों को मीठा खाने के लिए मना किया जाता है। नाशपाती में नेचुरल शुगर होती है, जो ब्लड में शर्करा के स्तर को बढने से रोकता है, इसलिए जिन लोगों को डायबिटीज है वह बिना किसी संकोच नाशपाती का सेवन कर सकते है। नाशपाती में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी दोनो ही कम मात्रा में होते है। नाशपाती में फाइबर और एंटी-डायबिटिक तत्व पाये जाते है जो डायबिटीज की समस्या को कम करते है। इसमें कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी कम होने के कारण यह खून में शुगर के स्तर को संतुलित रखने में मदद करता हैं। नाशपाती का सेवन हम स्वादिष्ट औषधी के रूप में भी कर सकते है। डायबिटीज के रोगीयों के लिए नाशपाती का सेवन बहुत फायदेमंद होता हैं।

गर्भावस्था के लिए :-

गर्भवती महिलाओं के लिए गर्भावस्था के दौरान नाशपाती का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। गर्भावस्था के समय महिला को कई पौष्टिक तत्वों की आवश्यकता होती है, जो कि नाशपाती में भरपूर मात्रा में पाये जाते है। नाशपाती में फोलिक एसिड तत्व पाया जाता है, जो महिला और उसके होने वाले शिशु में न्यूरल टयूब जैसे दोषो को दूर करता है। नाशपाती का नियमित सेवन स्तनपान के दौरान आने वाली समस्यों से बचाव करता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व है जो मां और बच्चे दोनों को पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करते है। ऐसे में नाशपाती का सेवन गर्भवती महिला के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है।

त्वचा के लिए नाशपाती :-

नाशपाती का सेवन त्वचा के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। त्वचा पर होने वाली समस्याओं जैसे कील-मुंहसों, झुर्रियों, त्वचा में धब्बे आदी से बचाव करना है, तो नाशपाती को अपने रूटीन में शामिल करना चाहिए। नाशपाती का सेवन बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम कर त्वचा को जवां रखने में सहायता करती है। नाशपाती पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है, जो आपकि त्वचा को लाभ पहुंचाती है। त्वचा को माँइस्चराइज करने के लिए कई तरह की क्रीम और बाॅडी लोशन लगाते है। पर नाशपाती का नियमित सेवन आपकी त्वचा को लम्बे समय तक माॅइस्चराइज रख सकती है। इसका सेवन चेहरे पर प्राकृतिक चमक बढ़ाने मे मदद करता है।

नाशपाती के कुछ अन्य फायदें :-

नाशपाती में मौजूद फाइबर कब्ज से बचाता है, कोलेस्ट्राल को कम करता है।

नाशपाती खाने से इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है।

नाशपाती बढ़ती उम्र के लक्षणों और स्किन की समस्याओं को दूर करता है।

नाशपाती खाने से सुस्ती दूर होती है और एनर्जी मिलती है।

नाशपाती में एंटी कैंसर तत्व होने के कारण कैंसर से बचा जा सकता हैं।

नाशपाती का सेवन स्किन की एलर्जी की समस्या दूर होती है।

नाशपाती में उच्च शर्करा सामग्री शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है।

नाशपाती में अनुत्तेजक गुण होते है, जो गठिया और इस तरह की
अन्य समस्याओं की उत्तेजक को कम करने में मदद करते हैं।

रजोनिवृत्ति के बाद, एक दिन नाशपती का सेवन महिलाओं में सत्तन कैंसर को दूर रख सकता है।

नाशपाती में विटामिन सी जैसे विटामिन की उपस्थिति और तांबा जैसे खनिज मुक्त
कणों के खिलाफ लड़ाई करते हैं जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते है।

नाशपाती से होने वाले नुकसान :-

नाशपाती जल्दबाजी में खाने से इसके टुकड़े और छिलके हमें पेट दर्द जैसी समस्या दे सकते है इसलिए नाशपाती को हमेशा अच्छी तरह चबा कर ही खाना चाहिए।

नाशपाती खरीदते समय ध्यान दे कि नाशपाती न ज्यादा मुलायम हो न ही ज्यादा सख्त। इस बात का ध्यान रखे की नाशपाती में मीठी खुशबू आ रही हो।

नाशपाती को काटने के बाद, आक्सीकरण के कारण भूरे रंग में बदलने लगता हैं। इसलिए काटने के बाद इसे तुरन्त खा लेना चाहिए।

नाशपाती को खाने से पहले हमेशा घोकर ही प्रयोग करना चाहिए।

नाशपाती को हमेशा ठंड़े स्थान पर ही स्टोर करना चाहिए।

दस्त जैसी परेशानियों में नाशपाती का सेवन नहीं करना चाहिए।

सर्दी-जुकाम से होने वाली परेशानियों मे नाशपाती का सेवन नहीं करना चाहिए।

 

 

SendShareTweet
Sudhir Arora

Sudhir Arora

Related Posts

Benefit of fruits/ Benefits fo Dates/ Khajur
Benifit of fruits

Benefit of fruits/ Benefits fo Dates/ Khajur

December 30, 2022
Benefit of fruits/ Benefits of Kinnow
Benifit of fruits

Benefit of fruits/ Benefits of Kinnow

December 25, 2022
Benifit of fruits/ Benifit of Guava
Benifit of fruits

Benifit of fruits/ Benifit of Guava

December 24, 2022
Benifit of fruits / Benifit of Apples
Benifit of fruits

Benifit of fruits / Benifit of Apples

December 16, 2022
Benefit of fruits / Benefits of Mosambi in Hindi
Benifit of fruits

Benefit of fruits / Benefits of Mosambi in Hindi

October 7, 2022
Benefits of Kharbuja / खरबूजे के फायदे
Benifit of fruits

Benefits of Kharbuja / खरबूजे के फायदे

December 22, 2022
Next Post
अनार के फ़ायदे / Benefit of Pomegranate

अनार के फ़ायदे / Benefit of Pomegranate

गर्मियों में फ़ायदा देने वाले फल और उनके गुण / Benfit of Summer Fruts

Comments 0

  1. Pingback: गर्मियों में फ़ायदा देने वाले फल और उनके गुण / Benfit of Summer Fruts - Vikas Plus Health

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

Santmt ki Sakhiya in hindi/ सन्तमत की साखियाँ हिन्दी में-भाग -२

Santmt ki Sakhiya in hindi/ सन्तमत की साखियाँ हिन्दी में-भाग -२

December 31, 2022
Vayu Mudra ke fayde in hindi/वायु मुद्रा के लाभ हिंदी में

Vayu Mudra ke fayde in hindi/वायु मुद्रा के लाभ हिंदी में

June 20, 2021
General Health / Gud Khane ke fayde

General Health / Gud Khane ke fayde

October 7, 2022

Popular Stories

  • Santmt ki Sakhiya in hindi / Kuuda mer gaya

    Santmt ki Sakhiya in hindi / Kuuda mer gaya

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Santmt ki Sakhiya in hindi/ Jahaj ka tufan se bchaw

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सन्तमत विचार हिंदी में / Santmt Vichar in hindi

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Santmt ki Sakhiya in hindi/ मरदाने का भोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Super Collection of Suvichar in hindi | सर्वश्रेष्ठ सुविचार हिंदी में पढ़ें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • General Health
  • Santmt ki sakhiya
  • Suvichar in Hindi
  • Hast Mudra
  • Benifit of fruits

© 2022 Vikas Plus

No Result
View All Result
  • General Health
  • Santmt ki sakhiya
  • Suvichar in Hindi
  • Hast Mudra
  • Benifit of fruits

© 2022 Vikas Plus

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?