( लहसुन )
भारत के 70% घरों में लहसुन का प्रयाग होता है। भारतीय घरों में खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है। इसका फ्लेवर तीखा और रेस्टिड जैसा होता है। लहसुन में ऐसे औषिधिय गुण छिपे हुए है जो आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। लहसुन के फायदे हाई बीपी,पेट की परेशानी, सेहतमंद दिल से जुड़े हुए हैं। क्योकि खाली पेट एक गिलास पानी के साथ कच्चा लहसुन खाने से कई तरह के चमात्कारिक लाभ मिल सकते है। इसलिए हमें इसे अपनी रोज आना के खाने में अवश्य ईसतेमाल जरूर करना चाहिए
पाचन क्रियाः-
कच्चा लहसुन का सेवन सुबह खाली पेट पानी के साथ करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। लहसुन शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाले में मदद करता है। गैस, ऐंठन और पेट की सूजन में भी आराम करता हैं। पाचनम में किसी तरह के विकार में लहसुन का दुध लिया जा सकता है। लहसुन पाचन क्रिया को मजबूती देकर भोजन से अधिक पोषण प्राप्त करने में मदद करता हैं। हर रोज लहुसन की दो गुलिये खाने से अन्यंत लाभ प्राप्त होता है। इसके अलावा, यह पेट से संबधित समस्या जैसे पेट दर्द,दस्त आदि को दूर करने में मदद करता हैं। पेट संबधित सभी रोगों से छुटकारा पाने के लिए लहसुन के साथ एक हिस्सा सैन्धा नमक और घी में भुना हुआ हिंग का एक चैथाई हिस्सा, अद्रक के रस के साथ लेने से आराम मिलता है।
जोड़ो का दर्दः-
गठिया एक ऐसी बीमारी है जो आपको किसी भी आयु या चरण में प्रभावित कर सकती है। गठिया के कारण सूजन और जोड़ों का दर्द कम करने के लिए, अपने रोजआना के खाने में लहुसन को शामिल करें। अगर आप सुबह में खाली पेट कच्चे लहसुन को एक गिलास पानी के साथ सेवन करतें हैं तो यह कैल्शियम की कमी को पूरा करता है। लहसुन को लेने के कई तरीेके हैं। आपको ये सूखे पाउडर, कैप्सूल या टैबलेट के रूप में मिल सकता है। इससे हड्डियां स्वस्थ और मजबूत बनती है। यह शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर बनाए रखने में मदद करता है। गठिया के लिए आप इसका तेल भी इस्तेमाल कर सकते है। गठिया में लहसुन का इस्तेमाल करने से पहले एक बार अपने डाॅक्टर से सलाह ले सकतें हैं।
जोड़ों के दर्द में हल्दी के फायदे
एलर्जी में फायदेमंद:-
लहसुन एलर्जी वाले कोशिकाओं पर हमला करके उन्हें रक्त प्रवाह से पूरी तरह हटाकर एलर्जी को ठीक करता है। लहसुन बंद नाक, छींकें आना आंख से पानी आना, जैसे एलर्जी के लक्षणों से आराम दिलाता है। अगर किसी व्यक्ति को लहसुन से एलर्जी है, तो यह एक्जिमा को बढ़ा सकता है, लेकिर जिन्हें लहसुन से कोई एलर्जी नहीें है, उनके लिए लहसुन का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता हैं। एलर्जी के सीजन के समय, जिन लोगों को एलर्जी होती है उन्हें नियमित रूप से लहसुन लेने की सलाह दी जाती हैं। त्वचा पर चकत्ते, कीट काटने या किसी भी प्रकार की एलर्जी के कारण खुजली से तुरंत राहत पाने के लिए पीसे हुए लहसुन के पेस्ट को उस जगह पर लगाना एक अच्छा उपाय है। एक्जिमा एक के कारण त्वचा लाल हो जाती है और सुजन के साथ खुजली जैसी परेशानी हो सकती हैं। ऐसे में लहसुन का खाना उपयोगी हो सकता है।परन्तु खुजली से राहत दिलाने के मामले में लहसुन की सफलता या असफलता रोगी के शरीर पर निर्भर करती है।
दिल के लिएः-
लहसुन हमारे कोलेस्टॅाल के स्तर को कम करता है और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है। सुबह के समय खाली पेट कच्चे लहसुन को पानी के साथ खाने से शरीर में कोलेस्ट्राॅल का स्तर नियंत्रित रहता है।कच्चे लहसुन में एलिसिन नामक आर्गेनोसल्फर यौगिक पाया जाता है। ये खराब कोलेस्ट्राॅल से छुटकारा दिलाता हैं। लहसुन रक्तचाप को भी कम करता है इसलिए उच्च रक्तचाप के रोगियों के लिए यह इलाज है।दिल को स्वस्थ रखने में लहसुन खून को साफ करनें में मदद करता है। यह प्राकृतिक रूप से खून को पतला करके ब्लड क्लाॅटिंग को रोकता है जिससे शरीर में रक्त का प्रवाह सही तरीके से होता हैं। लहसुन को नियमित रूप से खाने से खून में थक्के जमने में कमी आती है और इस प्रकार थ्रोम्बोम्बोलिज्म को रोकने में मदद मिलती है। लहसुन को ज्यादा पकाने से इसके औषधीय गुण चले जाते हैं, इसलिए आधा पका हुआ ही लहसुन खाना चाहिए।
ब्लड शुगर और डायबिटीजः-
ब्लड शुगर होने से डायबिटीज और मोटापे जैसी कई बीमारियों होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर डायबिटीज से पीड़ित लोग अगर हरे लहसुन को अपने भोजन, आहार आदी में शामिल करतें हैं तो उन लोगों का ब्लड शुगर काफी हद तक कंट्र्रोल में रहता है। लहसुन खाने से अचानक से शुगर लेवल हाई नहीं होता है। कच्चे लहसुन खाने से ब्लड शुगर लेवल काफी हद तक कम होता है।इसके नियमित सेवन से काफी हद तक डायबिटीज से छुटकारा पा सकते है। डायबिटीज से पीड़ित लोग इसे चटनी या फिर सलाद के रुप में भी ग्रहण कर सकते हैं।
इम्यूनिटी के लिएः-
लहसुन में मौजूद एंटीआँक्सीडेंट से कई सारे फायदे मिलते हैं। लहसुन में एंटीआँक्सीडेंट की मात्रा सामान्य होती है। जो आप के खून को साफ कर आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रोंग बनाता हैं। लहसुन आप के शरीर में फ्री रेडिकल बहारी रोग पैदा करते है के खतरे से बचाता है। लहसुन आपके शरीर का तापमान बढ़ाने में मदद करता है। लहसुन के औषधिय गुण शरीर को शु़द्ध करने में मदद करते हैं। लहसुन में सल्फाइड्रल यौगिक होते हैं जो शरीर से टाॅक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करते हैं। लहसुन के सेवन की मात्रा सही होने पर खून साफ रहता है। अच्छें परीणाम पानें के लिए आप दिन में 1-2 लहसुन की कली गर्म पानी के साथ खाना चाहिए।
क्या आप जानते है लहसुन फायदे के अलावा नुकसान भी दे सकता हैः
1 :-अधिक मात्रा में लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर कम होने की सम्भावना रहती हैं।
2 :- अधिक मात्रा में लहसुन खाने से सिरदर्द की समस्या भी हो सकती हैं।
3 :- अधिक मात्रा में लहसुन खाने से ब्लीडिंग की सम्भावना बढ़ सकती हैं।
4 :- अधिक मात्रा में लहसुन खाना आप के दस्त का कारण भी बन सकता है।
5 :- लहसुन का सेवन करने से आपके शरीर व मुंह से दुर्गन्ध आ सकती है।
6 :- यदी आपको लहसुन के सेवन से कोई एल्र्जी या साइड इफैक्ट हो जाता है तो तुरन्त डाॅक्टर से सलाह ले।
7 :- लहसुन की तासीर र्गम और खुशक होती है इस लिए सीमित मात्रा में ही इसे खाना चाहिए।
आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आप जानकारी के लिए दिए गए हैं, और इसे आजमाने से पहले किसी पेशवर डाक्टर या वैघ की सलाह जरूर लें धन्यवाद।
Comments 0