{ गाजर खाने के फायदे }
गाजर एक सब्जी ही नहीं एक फल के रूप में भी इस्तेमाल की जाती है। यह लाल, काली, नारंगी कई रंगों में होती है। इसका उपयोग सब्जी के साथ, सलाद, जूस, अचार, केक, हलवा आदि बनाने में किया जाता है। असल में गाजर पौधे की जड़ होती हैं। लाल और ताजा गाजर देखते ही सबसे पहला ख्याल हमारे दिमाग में गाजर का हलवा आता है। गाजर का हलवा हो या गाजर का जूस दोनो ही रूप में यह हमारे सेहत के लिए फायदे मंद होती हैं। गाजर विटामिन-ए, विटामिन-के, पोटेशियम कार्बोहाइड्रेडस, प्रोटीन व आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। अगर आप एक गिलास गाजर का जूस पीते हैं तो बस ये आपका एक समय के भोजन को पूरा करता है। गाजर खाने से शरीर में खून बनता है। गाजर हर रूप में हमारी सेहत के लिए लाभदायक है।
पाचन में सुधार :-
गाजर में फाइबर की भरपूर मात्रा होती हैं। इसके सेवन से हमारी पाचन प्रक्रिया में सुधार होता है, साथ ही मल त्यागने में मदद मिलती है। फाइबर भी क्रमिक वृत्तों में सिकुड़ने वाला गति और गैस्ट्रिक रस के स्राव को बढ़ाता है। यह पूरी प्रक्रिया कब्ज जैसी स्थितियों की गंभीरता को कम करने में मदद करती है। गाजर पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने मे मदद करता है और इसकी मदद से भोजन अच्छी तरह से पच जाता है। फाइबर धमनियों और रक्त वाहिकाओं की दीवारों से एलडीएल कोलेस्ट्राॅल की अधिकता में मदद करता है और इसलिए आपके हृदय के स्वास्थ्य में सुधार करता है।
आँखों के लिए गाजर :-
गाजर आँखों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। आजकल कंप्यूटर और सेल फोन्स का बहुत ज्यादा इस्तेमाल हाने के कारण हमारी आँखों पर बहुत ज्यादा असर पड़ने लगा है। गाजर में बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है। यह विटामिन ए की कमी को दूर करने में मदद करता है। उम्र के कारण होने वाली आँखों की समस्या से आराम दिलवाने में बीटा-कैरोटीन लाभदायक हो सकता है। यह जरूरी नहीं की लोग अपनी आँखों में किसी भी सकारात्मक बदलाव का अनुभव करेंगें जब तक कि वे पहले से ही विटामिन ए की कमी से पीड़ित न हों।
हृदय के लिए गाजर :-
गाजर का सेवन हृदय के मरीजों के लिए फायदेमंद को सकता है। गाजर में बीटा-कैरोटीन, अल्फा-कैरोटीन और ल्यूटिन पाये जाते हैं। यह हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॅाल लेवल को कंट्रोल में रखते है। गाजर में यह सारे एंटीआाँक्सीड़ेंट भरपूर मात्रा में पाये जाते है। इसलिए गाजर खाने से हमारा दिल तंदरुस्त और सेहतमंद रहता है और हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो जाता है। जिन्हें भी हृदय संबंधित रोग है, उनको नियमित रूप से गाजर का सेवन करना चाहिए।
कैंसर से लड़ने में मदद :-
गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटेनाॅयडस विभिन्न प्रकार के कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं। गाजर को चबा-चबा कर ही खाना चाहिए ताकी उसका पूरा फायदा मिल सके। गाजर की पत्तियों में भरपूर आयरन होता है और गाजर के बीच में जो सख्त लकड़ी जैसी होती है उसमें बीटा-कैरोटिन नामक तत्व होता है जो कैंसर से लड़ने के लिए बहुत मदद करता है। गाजर में पाॅली-एसिटिलीन व फालकैरिनोल तत्व होता है, जिसमें एंटी कैंसर के गुण पाये जाते हैं। जो कैंसर कोशिकाओं को विकसित होने से रोक सकती है। धुम्रपान करने वाले लोग अगर गाजर का सेवन नहीं करते हैं, उन्हें गाजर खाने वालों की तुलना में फेफड़ों के कैंसर का खतरा अधिक हो सकता है। गाजर के रस का उपयोग ल्यूकेमिया कोशिकाओं को मारने और उनकी प्रगति को रोकने में किया जा सकता है। कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसका मेडिकल ट्रीटमेंट होना जरूरी है,गाजर या किसी भी अन्य घरेलू नुस्खा इसका इलाज नहीं है।
ब्लड प्रेशर में फायदेमंद :-
गाजर ब्लड प्रेशर को भी काबू में रखता है। हाई ब्लड प्रे्रशर या लो ब्लड प्रेशर दोनो ही हृदय रोगों की खास वजह हो सकती है। अगर हृदय रोगों बचना है, तो रक्तचाप को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी है। गाजर नाइट्रेट का एक अच्छा स्रोत माना जाता है, तो रक्त वाहिकाओं को चैड़ा करता है, जिससे ब्लड प्रेशर को नियंत्रण करने में मदद मिल सकती है। गाजर में पोटेशियम का एक सर्म़द्ध स्रोत है जो वासोडिलेटर है, यह आपकी धमनियों और नसों में रक्तचाप को कम करने या आराम करने में मदद करता है और रक्त प्रवाह और परिसंचरण को बढ़ाता है। यह कार्डियोवास्कुलर सिस्टम पर तनाव को कम करता है, जिससे एथेरोस्क्लेरोसिस, स्ट्रोक और दिल के दौरे जैसे स्वास्थ्य विकारों की संभावना काफी कम हो जाती है।
त्वचा के लिए गाजर :-
अगर आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो आपको रोजाना एक गाजर का सेवन जरूर करना चाहिए। गाजर में एंटी-आॅक्सीडेंट, विटामिन ए और विटामिन ई पाया जाता है। ये विटामिन्स स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। गाजर स्किन एंजिंग को कम करने में मदद करते हैं, इसमें मौजूद कैरेटिन एंटीआँक्सीडेंट त्वचा को फ्री रेडिकल्स और यूवी किरणों के नुकसान को बचाता है। गाजर में एंटी-एजिंग गुण होते है जो झुर्रियों और फाइन लाइन्स में कमी लाते हैं। गाजर सर्दियों में पैदा होती है इसलिए आप इसे जाड़े के मौसम में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। सर्दियों में गाजर आपकी स्किन को स्वस्थ रखेगी।
मुंह के लिए गाजर :-
गाजर में विटामिन-ए भरपूर मात्रा में होता है। इसीलिए गाजर मुंह के लिए फायदेमंद हो सकती है। गाजर में मौजूद कार्बनिक उत्पाद खनिज एंटीआँक्सिडेंट के लिए खुद से अच्छे हैं, बल्कि गाजर मसूडों को भी उत्तेजित करते हैं और अतिरिक्त लार को प्रेरित करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-ए पेरियोडोंटल हेल्थ को बनाए रखने में मदद कर सकता है। अगर आप गाजर का सेवन करते हैं तो दांतों में मौजूद बैकटीरिया नष्ट हो सकते हैं।
वजन कम करने के लिए :_
गाजर में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिस कारण इसे वजन कम करने की डाइट में शामिल किया जा सकता है। वजन कम करने वाले व्यक्ति को अधिक सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है। उसमें एक गाजर भी शामिल है, इसमें मौजूद फाइबर खाना धीरे पचाने में मदद करता है और लंबे समय तक पेट भरे रखता है। जिससे व्यक्ति कम खाता है और उसे वजन कम करने में मदद मिलती है। डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए फाइबर बहुत जरूरी होता है, गाजर खाने से डाइजस्टिव प्राॅब्लम से राहत मिल सकती है। इस तरह आपका डाइजेस्टिव सिस्टम बिलकुल ठीक रहता है। आप गाजर को सलाद और सूप के रूप में भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते है।
गाजर का उपयोग :-
गाजर का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता हैं। जिन्हें आप अपने दैनिक जीवन में शामिल कर सकते है।
गाजर को कच्चा खाने के बहुत फायदे हैं।
गाजर का फ्रेंच फ्राई के रूप में खाया जा सकता हैं।
गाजर का हलवा बना कर खाया जा सकता हैं।
गाजर का सूप बनाकर सेवन कर सकते हैं।
गाजर को सलाद के रूप में खा सकते हैं।
गाजर का जूस बनाकर भी पी सकते हैं।
गाजर का पराठा, केक, चीला आदि बना कर भी खा सकते हैं।
गाजर के साथ आलू, मटर और पनीर मिलाकर सब्जी बनाकर खा सकते हैं।
आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आप जानकारी के लिए दिए गए हैं, और इसे आजमाने से पहले किसी पेशवर डाक्टर या वैघ की सलाह जरूर लें धन्यवाद।