* भुने हुए चने खाने के अनेकों फायदे *
भुना हुए चने खाना हमारे बड़े-बुजुर्गों की परंपरा रही है। भीगे हुए चने के बारे मे तो आप सब जानते ही होंगे की यह हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। उसी तरह से भुने हुऐ चने खाने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। चने की किस्मो में काले और काबुली चने है, इन दोनों को भुना कर खा सकते है। चने में बादम की तरह पोषक तत्व होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते है। चने में पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिंस मिलते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ते है। भुने हुए चने में बहुत कम कैलोरी होती है, इस में मौजूद फैटी एसिड जो वजन कम करने में सहायक होता है। खाली पेट भुना हुआ चना खाने से पेट पूरा दिन भरा हुआ रहता है, और आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहते है। आईये जाने की चना खाने से सेहत को और क्या-क्या फायदे हो सकते है।
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए :-
भुने हुए चने में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है। इसमें प्रोटीन और आयरन भी खूब होता है। रोज सुबह खाली पेट भुने हुए चने खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है। चने खाने सक हमें तुरंत एनर्जी मिलती है। रोज चने खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है जो शरीर को तरह-तरह की बीमारियों से लड़ने में मदद करती है। रोजाना दो मुट्ठी भुने चने खाकर हम आपने आप को एनर्जेटिक बनाए रख सकते हैं। जिन लोगों को सर्दी के मोसम में सर्दी-खांसी, बुखार, थकान जैसी छोटी मोटी बीमारियों का खतरा बना रहता है, उन्हे अधा से एक कप भुने चने जरूर खाने चाहिए इससे सर्दी-खांसी, बुखार जैसी छोटी मोटी बीमारियों से बचने में मदद मिल सकती है। इसीलिए खानपान में भुने हुए चने शामिल करें।
वजन कम करने के लिए :-
सुबह खाली पेट एक मुट्ठी भुने हुए चने के सेवन से आप अपने वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। बहुत से लोग से लोग अपना वजन कम करने के लिए कई तरह के डाइट और घरेलु नुखसे अपनाते है। लेकिन को फायदा नहीं होता इसके लिए आपको भुने हुए चने को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। एक कप भुने हुए चने में 4.0 से 4.5 ग्राम स्वस्थ वसा होता है। इसमें एमिनो एसिड एल-आर्जिनिन होता है, जो फैट लाॅस को बढ़ावा देता है। भुने हुए चने में कैलोरी बहुत कम होती है जो आपके वजन को बहुत तेजी से कम कर सकती है। अगर आप अपने मोटापे से परेशान हैं, तो सुबह-सुबह नाशते में भुने हुए चने खाना शुरू कर दे। चने खाने से पेट लमबे समय तक भरा रहता है। और जल्दी भूख भी नहीं लगती और वजन भी कंट्रोल में रहता है।
पाचन तंत्र के लिए :-
आजकल लोगों में पाचन स्वास्थ्य को लेकर कई समस्या रहती है। स्वस्थ रहने के लिए पाचन का दुरूस्त होना बहुत जरूरी होता है। पाचन की समस्या का मुख्य कारण भोजन में जंक फूड अधिक खाना होता है। मैदे से बने पिज्जा, पाव, बैड पाचन स्वास्थ्य को खराब करते है। इसमें 33 प्रतिशत फाइबर होता है, जो आपके आंत में स्वस्थ बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाता है और आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है। अगर आप भी पाचन संबंधी समस्या का सामना कर रहे हैं तो अपनी सुबह की डाइट में भुने हुए चने को जरूर शामिल करे। चने में मौजूद फाइबर आपके पाचन को स्वास्थ्य और मजबूत बनाता हैं।
डायबिटीज के लिए –
डायबिटीज से पीड़ित लोग के लिए चने का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। भुने हुए चने में ग्लाइसेमिक इंडेक्स और एमालोज कम होता है, इसलिए यह दोनों चीजें ब्लड शुगर और इंसुलिन को बहुत तेजी से ऊपर जाने से रोकने में मदद करती हैं। भुने हुए चने में फाइबर की मात्रा ज्यादा लेकिन कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती है इसी कारण डायबिटीज के रोगियों को प्रतिदिन भुना हुआ चना खाने से ब्लड शुगर का लेवल कम होता है। काले चने रक्त शर्करा के स्तर को सामान्य रखने में मदद करते है। इसलिए नियमित रूप से काले भुने चने का सेवन करने से डायबिटीज नियंत्रण में रहता है।
कब्ज के लिए –
गलत लाइफस्टाइल और खानपान के कारण कब्ज की परेशानी अधिक देखने को मिलती है। इसके लिए आप थोड़े से चने भून लें, सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। भुने हुए चने खाने से कब्ज में राहत मिलती है। कब्ज होने पर आप कुछ दिनों तक लगातार भुने हुए चने का सेवन कर सकते है, इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
हाईब्लड प्रेशर के लिए :-
भुने हुए चने का सेवन उच्च रक्तचाप के लिए अच्छा माना जाता है। काले भुने चने का सेवन रक्त नलिकाओं मे होने वाले परिवर्तन को उलटकर और एक अच्छा इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाये रखता है। जिससे आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। यदि उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोग कुछ प्रोटीन युक्त सैंक्स खाना चाहते है, तो उन्हें काले भुने चने का सेवन करना चहिए।
भुने हुए चने की तासीर :-
भुने हुए चने में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, मैग्रीशियम, कैल्शियम और अन्य मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यही वजह है कि काले चने की तासीर ठंड़ी होती है। चने को आप किसी भी रूप में खा सकते हैं। सलाद, सूप, सैंडविच या सब्जीं के रूप में खा सकते है। गर्मी के दिनों में इसे खाना काफी फायदेमंद होता है।
भुने हुए चने खाने का सही समय :-
वैसे तो आप दिनभर किसी भी समय भुने हुए चने का सेवन कर सकते हैं। लेकिन भुने हुए चने को रात को साने से पहले खाना सब से अच्छा साबित होता है। रात को सोने से पहले भुने चने का सेवन करें और इसके बाद एक गिलास गर्म दूध पीना स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। अगर आप सुबह खाली पेट भुने चने का सेवन करते है तो दिनभर आप के शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आप जानकारी के लिए दिए गए हैं, और इसे आजमाने से पहले किसी पेशवर डाक्टर या वैघ की सलाह जरूर लें धन्यवाद।