जल अमृत से भरपूर है खीरा
स्लाद का राजा खीरा, हम सभी लोग किसी न किसी रूप में खीरे का उपयोग करते है। प्रायः खीरा का उपयोग सलाद के रूप में किया जाता है। इसके कई तरह के व्यंजन भी बनते है। खीरा में कई पोषक तत्व भी होते है, जो हमारी सेहत के लिए प्रयाप्त होते है। खीरे को मिनरल,विटामिन और इलेक्ट्रोलाइटस का पावरहाउस कहा जाता है। खीरे की सब्जी भी बड़े चाव से खाई जाती हैं। यह सैंडविच, सलाद, रायता में सबसे ज्यादा प्रयोग होता है। खीरा पेट के लिए ठंडा होता है और शरीर को इससे फायदा भी मिलता है। पर लोग यह नहीं जानते कि कई बीमारियों में खीरा एक औषधि के रूप में उपयोंग किया जाता है। खीरा, तरबूज कददू आदि यह सारे एक ही परिवार का हिस्सा है। खीरा मूल रूप से दक्षिण एशिया में उगाया जाता है, लेकिन अब यह दुनिया के सभी देशो में उगाया जाने लगा है। फिट और स्वस्थ रहने के लिए इसे अपने भोजन में अवश्य शामिल करना चाहिए।
खीरे के फायदे:-
जैसा कि आप जानते है की खीरे में 95 फीसदी पानी होता हैं। इसलिए खीरा खाने के बाद पानी पीने से बचना चाहिए। खीरे में विटामिन सी, विटामिन के, मैग्नीशियम, पोटेशियम, मैंगनीज और सिलिका जैसे महत्वपूर्ण आवश्यक पोष्क तत्व पाये जाते है। शरीर के तापमान को सामान्य रखने के लिए आप खीरे के जूस में पुदीने का रस और नींबू का रस मिला कर पी सकते हैं। ऐसा जरूरी नहीें की हम इसे सलाद के रूप में खाये, इसे हम सूप और आचार के रूप में भी खा सकते है। पोषक तत्वों को बचाये रखने के लिए हमें कच्ची सब्जियों और फल खाने के बाद पानी पीने से बचना चाहिए।
वजन एवं पाचन तंत्र:-
खीरे में अधिक मात्रा में पानी औैर फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को हानिकारक पदार्थों से छुटकारा दिलाता है। वजन कम करने के लिए खीरे को हम रोजआना अपनी डाईट में उपयोग में ला सकते हैं। क्योंकि 100 ग्राम खीरे में सिर्फ और सिर्फ 15 कैलोरी होती है और पानी की मात्रा अधिक होती है। कम कैलोरी और अधिक पानी के कारण खीरा हमारे वजन को कम करने सहायक होता है। इसके अलावा खीरे में मौजूद एरैपसिन एंजाइम शरीर में पाचन को बेहतर करने में सहायक है। एसिडिटी, कब्ज, पेट में सूजन, सीने में जलन जैसी विभिन्न पाचन क्रिया से सम्बंधित विकारों को आप केवल एक गिलास खीरे का जूस पी कर ठीक कर सकते हैं।
कैंसर से बचाव:-
खीरा विटामिन सी से भरपूर होता है जो शरीर को कैंसर से हाने वाली क्षति से बचाता है। हाल ही में हुए कई शोध से यह साबित हुआ हैं कि रोजाना खीरा खाने से कैंसर का खतरा कम हो सकता है। खीरा ना केवल कैंसर से बचाता है, बल्कि हमारे शरीर को कैंसर से लड़ने की क्षमता भी प्रदान करता है। खीरेे में क्यूकरबिटासिन्स नामक एक तत्व होता है जो इसमें कड़वाहट लाता है एंटी-कैंसर का काम करता है और हमारे शरीर मंे कैंसर कोशिकाऔं में ट्यूमर के विकास को रोकता हैं, और कैंसर से लड़ने में सहायता करता हैं।
हृदय रोग से बचाए:-
खीरा हृदय को स्वस्थ रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक वैज्ञानिक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि एंटीआंक्सीडेंट और मिनरल्स की मौजूदगी की वजह से खीरे का सेवन हृदय रोग से बचाव की क्षमता रखता है। इसमें मैग्नीशियम और पोटैशियम होते हैं जो आपके उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करते है। क्योकी उच्च रक्तचाप ही ज्याद तर हृदय रोग का कारण बनता है। खीरे का सेवन कुछ हद तक हृदय को स्वास्थ रखने मे मदद प्रदान करता है। खीरे में लिग्निन भी होता है, जो सूजन को कम करता है, यह आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और हृदय रोग से जुड़ी सभी हानीयों को रोकथाम करने में सहायक है।
हैंगओवर्स को कम करे:-
यदी आप शराब पीने के आदी है, और शराब पीने से सुबह उठने पर सिर दर्द से परेशान हैं तो खीरा आप की समस्या खतम कर सकता है। खीरे में भरपूर मात्रा में विटामिन बी, शुगर, इलेक्ट्रोलाइट्स और पानी मिक्स होते है, जो शरीर को हाइड्रेट कर हैंगओवर्स की तीव्रता को कम कर देते है। अगर जब आप शराब पिए तो सोने से पहले थोड़ा सा खीरा छिलके समेत खाने से सुबह फ्रेश और तरोताजा उठेंगें।
हड्डियों को करे मजबूत:-
खीरा अगर छिलके समेत खाया जाए तो बहूत फायदा करता है। क्योकि खीरे के छिलके मे सिलिका काफी मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। खीरे में एस्काॅर्बिक और कैफीक होता है, यह दोनो शरीर में हड्डियों को मजबूत करते हैं। खीरे में मौजूद कैल्शियम भी हड्डियों के लिए काफी फायदा पहुचाते हैं। कैल्शियम के अलावा खीरे में विटामिन-के की मात्रा पाई जाती है। विटामिन-के हड्डियों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ शरीर में मौजूद कैल्शियम को भी संतुलन करने में मदद करता है।
त्वचा को निखारे:-
खीरे का उपयोग सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी-एक्ले गुण मुंहासों को कम करने में सहायता करते है। खीरे में हाइड्रेटिंग ओैर कूलिंग गुणो के होते हुए यह त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें विटामिन-सी और एंटीआंक्सीडेंट मौजूद होने के कारण यह एक्जिमा, सोरायसिस व मुहांसों के लिए कई क्रीम में मिलाकर प्रयोग में लाया जा सकता हैं। कई लोग खीरे का फेसपैक बनाकर त्वचा पर लगाते है। इसका उपयोग सनबर्न एव झुर्रियों के इलाज में किया जा सकता है, यह त्वचा को माइस्चराइज करने के साथ-साथ त्वचा की चमक भी बढ़ाने मे मदद करता है।
इम्यूनिटी पावर:-
इम्यूनिटी पावर को मजबूत बनाने के लिए भी खीरा बहुत फायदेमंद है। खीरे में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन जैसे एंटी-आंक्सीडेंट्स शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को दूर करते हैं। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।
खीरे के कुछ अन्य लाभ:-
खीरे के 2-5 ग्राम बीजों को दही के साथ नियमित सेवन से पथरी घुल कर निकल जाती है।
पेशाब करने में तकलीफ होने पर रोगी भोजन में खीरे का सेवन करने से लाभ होता है।
खीरे को पीसकर आँंखों के बाहर चारों तरफ लेप लगाने से आंखों के काले धब्बे मिटते है।
खीरे के ठंडे टुकड़ों को आँखों पर रखने से आँखों को ठंडक मिलती है।
खीरे का सेवन आप सुबह, दोपहर और रात तीनों समय कर सकते है।
खीरे का पेस्ट में पानी मिलाकर बालों में लगाने से सूखे और रूखे बालों से बचा जा सकता हैं।
खीरे की तासीर ठंडी होती है। इसलिए गर्मियों के मौसम में इसका अधिक उपयोग किया जाता है।
खीरा खाने का सही तरीका:-
खीरे को सलाद के रूप में खाया जा सकता है।
सैंडविच के रूप में खीरे का इस्तेमाल किया जा सकता है।
खीरे को आचार के रूप में इस्तेमाल मे लाया जा सकता है।
खीरे का रायता भी बहुत स्वादिष्ट बनता है।
खीरे का जूस बनाकर भी पिया जा सकता है।
खीरे से होने वाले नुकसान:-
प्रेगनेंट महिलाओं को अधिक खीरा खाने से इनडाइजेशन या अपच की समस्या हो सकती है।
साइनोसाइटिस से बीमार लोगों के लिए खीरा अच्छे परिणाम नहीं देता ।
खीरा खाने से कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है जिससे सूजन आदी की समस्या हो सकती है।
खीरे में पोटैशियम की मात्रा अधिक होने के कारण पेट में दर्द और किडनी की समस्या हो सकती है।
खीरे में मौजूद टाॅक्सिक कंपांउड शरीर में अधिक मात्रा में चला जाए तो नुकसान होने की सम्भावना होती है।
आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आप जानकारी के लिए दिए गए हैं, और इसे आजमाने से पहले किसी पेशवर डाक्टर या वैघ की सलाह जरूर लें धन्यवाद।