प्याज खाने के अनेको फायदे सेहत के लिए
प्याज को खाने में इस्तेमाल किया जाता है भारत में ही नहीं अपितु विश्रव के अधिकतर देशो में इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो इसका कई प्रकार से सेवन किया जाता है। पर ज्यादा तर इसका इस्तेमाल सब्जी के रूप में और सलाद के रूप में किया जाता है। सलाद के तौर पर इस्तेमाल करने पर ज्यादा लाभ मिलता है। गर्मियों में कच्चे प्याज का सेवन करने से लू नहीं लगती। इसके अलावा प्याज का इस्तेमाल दवाई के रूप में भी प्रयोग होता है। आईये जाने इसके और फायदे़ |
कैंसर के लिए फायदे मंद :-
कैंसर एक घातक बीमारी है। इस का इलाज काफी मुश्किल होता है। कच्चा प्याज खाने सें शरीर में कैंसर से लड़ने की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बड़ती है। इसमें क्वेरसेटिन व एंथोसायनिन की मात्रा अधिक होने के कारण यह एंटीआक्सीडेंट के रूप में काम करता है। प्याज के सेवन से कैंसर से लड़ने में मदद मिलती है, मुंह के कैंसर से भी बचा जा सकता है। जो लोग प्याज का अधिक सेवन करने से शरीर में कैंसर के जीवाणुओं को पनपने का मौका नहीं मिलता।
हड्डियों के लिए फायदे मंद :-
हड्डियों के लिए प्याज का सेवन बहुत फायदे मंद माना जाता हैं। जो लोग प्याज नहीं खाते उनके मुकाबले उन लोगों की हड्डियां ज्यादा मजबूत होती है जो लोग नियमित रूप से प्याज खाते है। उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों का कमजोर हो कर टूटने की सम्भावना को कम करता है।
विटामिन-सी की कमी:-
प्याज में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में प्राप्त होता है। प्याज में सेलेनियम भी होता है, रोजाना दो प्याज खाने से हमारे शरीर को ऐसे अच्छे स्वस्थ के लिए हमारे शरीर को विटामिन-सी की आवश्यकता होती है, जो हमे प्याज में भरपूर तत्व मिलते है, जो हमारे शरीर में विटामिन-सी की कमी को पूरा करते है। और हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।
बालों के लिए फायदे मंद :-
प्याज खाने से बालों को भी बहुत फयदा मिलता है, इससे बाल गहर, घने और लम्बे होते है। प्याज में सल्फर और केराटिन जैसे तत्व पाये जाते हैं। इसलिए प्याज के रस को बालों में लगाया जाता है जिससे बालों की जड़ो को भरपूर पोषण मिलता है, और बाल घने और डार्क होते है।
प्याज के अन्य लाभ :-
1…प्याज में मौजूद एंटी डाबेटीक गुण डायबीटीज की चपेट में आने से बचाव करते है।
2…जोड़ों में दर्द हो तो सरसों के तेल में प्याज का रस हलका गर्म कर के लगाने से आराम मिलता है।
3…कीडा-मकौड़ा के काटने पर प्याज का रस लगाने से राहत मिलती है।
4…कच्चा प्याज खाने से गर्मियों में लू नहीं लगती ।
5…प्याज के रस की कुछ बूंदे कान में ड़ालने से कान के दर्द में आराम मिलता है।
6…नाक से खून आने पर प्याज के रस की दो-तीन बूंदे नाक से खून आना बंद हो जाता है।
7…एक चम्मच प्याज का रस को एक चम्मच शहद में मिलाकर खाने से सर्दी-खाँसी और बुखार में आराम मिलता है।
8…जैतून के तेल में प्याज का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से मुहासों से छुटकारा मिलता है।
Comments 0